Skip to main content

राहुल बोले- देश की वायुसेना का नाम अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए









राजस्थान में प्रचार अभियान तेज हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजस्थान के जालोर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश की रेलवे का बजट करीब 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये है, लेकिन इसका फायदा देश की जनता को नहीं मिलता केवल अडानी को मिलता है. भारतीय रेलवे का नाम बदलकर अडानी रेलवे कर देना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना है उसे बदलकर अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं देश की रक्षा की बात करते हैं. यूपीए सरकार ने वायुसेना को 126 विमान खरीदने की इजाजत दी, हम चाहते थे कि विमान देश में बनें ताकि देश के युवाओं को रोजगार मिले इसलिए हमने एचएएल को इसका कॉन्ट्रैक्ट दिया. लेकिन बाद में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और अनिल अंबानी के साथ फ्रांस गए. वहां जाकर उन्होंने कहा कि इंडियन एयरफोर्स की बात छोड़ो हमें अंबानी एयरफोर्स बनानी है. 126 विमान नहीं केवल 36 विमान खरीदेंगे. एचएएल विमान नहीं बनाएगी बल्कि अनिल अंबानी बनाएंगे साथ ही एक विमान के लिए 526 करोड़ रुपये बहुत कम कीमत है, इसे 1600 करोड़ रुपये में खरीदेंगे.

राहुल ने कहा कि रातोंरात सीबीआई डायरेक्टर को हटा दिया गया क्योंकि वो राफेल मामले की जांच करवाने वाले थे. सीबीआई जांच में दो नाम सामने आते पहला नरेंद्र मोदी और दूसरा अनिल अंबानी, लेकिन देश के चौकीदार ने घबराकर सीबीआई डायरेक्टर को निकाल दिया.

राहुल गांधी ने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी बोलते थे 'अच्छे दिन' तो जनता बोलती था 'आएंगे' लेकिन अब मोदी बोलते हैं 'चौकीदार' तो लोग बोलते हैं 'चोर है'. साढ़े चार साल में अच्छे दिन आएंगे से चौकीदार चोर है.

राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि नोटबंदी ने जालोर का कितना नुकसान किया, कितने लोगों को बेरोजगार किया? लाखों लोगों को लाइन में खड़ा कर उनकी जेब से पैसा निकालकर काले धन वालों को पैसा दिया जिसमें नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या का नाम शामिल है. जो पैसा आपको मिलना चाहिए वो इन लोगों के नाम जा रहा है. राहुल ने कहा कि इन सबके नाम 'मोदी' कैसे हैं? कोई 35 हजार करोड़ ले जाता है, कोई 10 हजार करोड़ ले जाता है तो कोई 30 हजार करोड़ रुपये अपने दोस्त को दे देता है.

कांग्रेस पार्टी ने कहा था जीएसटी आएगा. एक टैक्स होगा, कम टैक्स होगा और जो चीजें गरीब लोग इस्तेमाल करते हैं वो टैक्स में नहीं होगा लेकिन नरेंद्र मोदी ने कहा कि गब्बर सिंह टैक्स आएगा. पीएम ने पांच अलग- अलग टैक्स लगाए और सारा फायदा उन्हीं 15-20 लोगों को पहुंचाया जाता है.

पोकरण में कही थी किसानों की कर्ज माफी की बात

इससे पहले उन्होंने पोकरण में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह खोखले वादे करने में विश्वास नहीं करते बल्कि मानते हैं कि सच्चाई से भी बहुत काम किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं को नसीहत दी कि PM हों या सीएम, वे किसी के लिए भी गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें.

राजस्थान के पोकरण में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस इससे पहले पंजाब व कर्नाटक में भी कर्जा माफ कर चुकी है और इसकी पुष्टि जनता वहां के किसी भी किसान से कर सकती है. राहुल ने कहा कि मैं आपसे यहां झूठे वादे करने नहीं आया हूं. आप मेरी बात मत मानिए, यही बात मैंने पंजाब में की थी कि यही बात मैंने कर्नाटक में की थी. आप वहां फोन लगाकर पूछ लीलिए. सच झूठ का जवाब ले लीजिए.

उन्होंने कहा कि वह 15 लाख रुपये देने या हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात नहीं करेंगे, लेकिन 'जो आप मंच से सुन लेंगे या जो कुछ वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के मुंह से सुन लेंगे, वह हम करके दिखा देंगे. गांधी ने कहा कि  हमारा मुख्यमंत्री दिन के 18 घंटे युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए काम करेगा.

राहुल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 15 लोगों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं, लेकिन हम करोड़ों युवाओं को लाखों रुपये का बैंक कर्ज दिलाएंगे. राहुल गांधी ने दावा किया वह किसी तरह के खोखले वादे नहीं करेंगे बल्कि जो कहेंगे उसे पूरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि आपके और मेरे बीच सिर्फ सच्चाई का रिश्ता होना चाहिए. मैं जानता हूं कि अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं त

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...