Skip to main content

ओवैसी ने बीजेपी से पूछा- क्या मुझे भी एक गाय मिलेगी या नहीं





तेलंगाना विधानसभा चुनाव की सियासी जंग में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक के बाद एक बीजेपी पर हमला कर रहे हैं. बीजेपी के उस वादे को निशाने पर लिया जिसमें तेलंगाना बीजेपी ने प्रदेश में जीत दर्ज करने पर 1 लाख गाय बांटने की बात कही है. बीजेपी के इस चुनावी वादे पर ओवैसी ने पूछा कि क्या उन्हें भी एक गाय मिलेगी या नहीं.

ओवैसी ने कहा, 'बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अगर वह तेलंगाना में जीत दर्ज करती है तो एक लाख गाय बांटेगी. क्या वो  मुझे एक गाय देंगे? मैं वादा करता हूं कि पूरे धार्मिक सम्मान के साथ उसका पालन करूंगा, लेकिन क्या बीजेपी हमारी मांग को स्वीकार करेगी. हंसी की बात नहीं है, बस इसके बारे में सोचें.'

दरअसल गाय को लेकर पिछले कुछ दिनों में राजनीति काफी तेज हुई है. देश के कई राज्यों में गाय के नाम पर मॉब लिचिंग के मामले भी सामने आए हैं. राजस्थान से लेकर यूपी और गुजरात तक में कई मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ गाय के नाम पर मारपीट की घटनाएं हुई हैं. ऐसे में ओवैसी ने बीजेपी से गाय की मांग करके इस मुद्दे को फिर से गरमा दिया है.

बता दें असदुद्दीन ओवैसी रविवार को चंद्रगुट्टा विधानसभा क्षेत्र में एक आमसभा को संबोधित कर रहे थे. यहां से उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने इस सीट पर अकबरुद्दीन के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के युवा नेता शहजाद को खड़ा किया है. जनसभा के दौरान असदुद्दीन ने बीजेपी की उस 'राजनीति' पर हमला बोला जिसके तहत यूपी और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में शहरों के नाम बदले जा रहे हैं.

नाम बदले जाने के पीछे बीजेपी की 'मंशा' पर सवाल उठाते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने आशंका जताई कि इस कदम से इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है और मुस्लिम शासकों के योगदान खत्म करने की साजिश रची जा रही है. असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'बीजेपी का यह काम दर्शाता है कि वह हिस्सेदार या बराबरदार नहीं है बल्कि किराएदार है.'

शहरों के नाम बदले जाने की बीजेपी नेताओं की मांग पर ओवैसी ने पूछा कि क्या उसके नेता अमित शाह का नाम भी बदलेंगे. ओवैसी ने कहा, 'शाह पारसी शब्द है. इसलिए देखने वाली बात होगी कि बीजेपी अमित शाह के नाम में से शाह हटाती है या नहीं.'

गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई शहरों के नाम बदलने का प्रस्ताव आगे बढ़ा रहे हैं. अभी हाल में उन्होंने फैजाबाद को अयोध्या करने की सिफारिश की है. इसके अलावा बीजेपी ने अहमदाबाद को कर्णावती नाम देने का प्रस्ताव किया है. असदुद्दीन ओवैसी पर 'भड़काऊ भाषण' देने के आरोप लगते रहे हैं. इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों का नेता होने के नाते उनका जिम्मा मोदी-शाह की जोड़ी का पर्दाफाश करना है.

ओवैसी ने शाह पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी भारत को मुस्लिम मुक्त बनाना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की जा रही है. दरअसल, ओवैसी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर पलटवार कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत और मसजिस (एमआईएम) मुक्त तेलंगाना की बात कही थी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...