Skip to main content

मोदी लहर अब कहर बन गई है, जनता बदलाव चाहती है: सिद्धू










छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के प्रचार के लिए तीन दिवसीय प्रवास पर पहंचे नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के पक्ष में धुआंधार माहौल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. गांव से लेकर शहरों तक वो बीजेपी पर तीखे प्रहार कर रहे हैं. कहीं नोटबंदी और GST तो कही भ्रष्टाचार और कालेधन को लेकर अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोस रहे हैं. शनिवार को भी उन्होंने ऐसा ही किया.

रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 'अब देश की जनता बदलाव चाहती है. नरेंद्र मोदी की 2014 का लहर अब कहर बन गई है. नवजोत सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ब्लैकमनी लेकर आऊंगा और गरीबों में बांटूंगा लेकिन यह बात गरीबों के लिए जहर बन गई है.'

मोदी के तमाम वादों को सिद्दू ने याद दिलाते हुए कहा कि पीएम ने आतंकवाद रोकने की बात कही जो कि अब और बढ़ गया है. सिद्धू ने कहा, 'नोटबंदी फेल हुई, जो किसान अपने खेत में लेबर लगाता है क्या वो चोर है. इस देश में 36 करोड़ लोग काम करते हैं, क्या वो चोर हैं.' सिद्धू ने आगे कहा कि भारत में अस्सी फीसदी बिजनेस कैश में चलता है लेकिन पीएम ने हजार का नोट बंद किया और दो हजार का चालू किया. यह कैसी नोटबंदी है.

सिद्दू ने मोदी पर आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि 'सरकार ने ब्लैकमनी को पर्पल मनी कर दिया है. गरीब लाइनों में खड़ा होकर मारा गया लेकिन इनके मंत्री 5 हज़ार करोड़ की शादी कर रहे हैं. अमीर का चिराग जलने दो, गरीब की झोपड़ी जलने दो ऐसा काम मोदी ने किया है. उन्होंने कहा कि स्विस बैंक में काला धन मोदी सरकार के आने के बाद बढ़ गया है.'

कांग्रेस की तारीफ करते हुए सिद्दू ने कहा कि राहुल गांधी का मुझे छत्तीसगढ़ भेजना सम्मान की बात है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की सरकार थी तब यूपीए ने डीजल को कंट्रोल में रखा था लेकिन मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल का रेट बढ़ा दिया है. मोदी सरकार ने ऐसा कर एस्सार और अंबानी के पेट्रोल पंपों को फायदे में ला दिया. पहले मनमोहन सिंह में 2 लाख करोड़ के एनपीए थे और मोदी में 12 लाख करोड़ के हो गए.'

कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री सिद्धू ने कहा कि दिल्ली में पंद्रह साल पुराने प्रदुषण फैलाने वाले वाहनों को चलन से बाहर कर दिया गया है. इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ की सरकार डीजल वाली सरकार है जो कि धुआं मार रही है. इसे अब हटाने का वक्त आ गया है, उसे हटा दीजिए. उन्होंने कहा कि इस सरकार के जाने से बुरे दिन जाएंगे और अच्छे दिन आएंगे.

छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने आदिवासियों से उनकी संस्कृति छीन ली है. कांग्रेस के परिवारवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनी थीं, उन्होंने सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया. सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने गैर-गांधी परिवार के प्रधानमंत्री भी दिए हैं. सिद्धू ने शुरू से लेकर आखिरी तक पीएम पर हमला किया. उन्होंने कहा कि गोदारा कांड के आरोपियों से उन्हें अपनी देश भक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...