Skip to main content

राजस्थान: मंत्रीजी की लकी कार, जब-जब चढ़कर प्रचार किया जीत मिली





चुनाव जीतने के लिए नेताओं को न जाने क्या-क्या करना पड़ता है. राजस्थान में कैंडिडेट तरह-तरह के टोटके आजमा रहे हैं. हम जिक्र कर रहे हैं राजस्थान के वर्तमान शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का अंधविश्वास. राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी जब पहली बार उदयपुर से अजमेर चुनाव लड़ने आए थे तो उन्होंने अपनी मारुति 800 कार इस्तेमाल किया था.

तब वासुदेव देवनानी मारुति 800 पर चढ़कर चुनाव प्रचार को निकले और बाजी मार गए. इसके बाद जब भी चुनाव हुए और वासुदेव देवनानी को टिकट मिला तो उन्होंने अपनी लकी मारुति 800 कार का इस्तेमाल किया. वासुदेव देवनानी इसी कार से प्रचार करते हैं और उनके मुताबिक वे चुनाव जीतते भी हैं.

वैसे वासुदेव देवनानी मारुति 800 का इस्तेमाल नही करते नहीं है लेकिन चुनाव लड़ने के लिए वे इस कार को संभाल कर रखते हैं. इस बार भी शिक्षा मंत्री इसी कार का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए करने वाले हैं. वासुदेव देवनानी कहते हैं कि ये उनका अंधविश्वास नहीं है बल्कि हर व्यक्ति की जिंदगी में कुछ लकी होता है वो मेरी यह कार है.

इस बार बीजेपी से अलग होकर ताल ठोंक रहे घनश्याम तिवारी भी मुहूर्त के फेर में हैं. पिछली बार बीजेपी के टिकट पर जीते राजस्थान के शिक्षा मंत्री रहे घनश्याम तिवारी सोमवार को जब अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो रिटर्निंग ऑफिस के दफ्तर में उम्मीदवार कम और पुजारी ज्यादा लग रहे थे. घनश्याम तिवारी मुहूर्त के हिसाब से जयपुर कलेक्ट्रेट के दफ्तर में नामांकन दाखिल करने पहुंच गए थे. नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त 1:33 निकला था, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में 13 मिनट पहले ही प्रवेश गए. अब नेता जी 13 मिनट करते तो क्या करते. लिहाजा उन्होंने वहीं पूजा पाठ शुरू कर दी.

घनश्याम तिवारी के साथ उनके बेटे अखिलेश तिवारी भी थे. बाप-बेटे ने मोबाइल पर ही मंत्र का जाप शुरू कर दिया. इस बीच रिटर्निंग ऑफिसर कहते रहे कि कृपया जल्दी करें, पर्चा भरने के लिए और भी लोग हैं. पर घनश्याम तिवारी का बेटा बार-बार विधायक पिता को घड़ी दिखा रहा था कि पिताजी रुक जाइए शुभ मुहूर्त में अभी कुछ मिनट बाकी हैं. आखिरकार जब 1 बजकर 33 मिनट हुए तो नेता जी ने पर्चा भरा.

बता दें कि घनश्याम तिवारी इस बार भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर सांगानेर विधानसभा सीट से भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. इस पर अपने दम पर लोकप्रियता की परीक्षा है, लिहाजा नेता जी फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं. घनश्याम तिवारी ने कहा, "मुझे मंत्र और मुहूर्त पर पूरा विश्वास है, अगर दूसरों को ये काम करने के लिए कहा है तो खुद कैसे नहीं करूंगा.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...