Skip to main content

पायलट के खिलाफ मुस्लिम कार्ड, यूनुस साबित होंगे तुरूप का पत्ता?





आखिरकार वसुंधरा राजे अपने चहेते मंत्री यूनुस खान को टिकट दिलवाने में सफल रही हैं. हालांकि यूनुस खान के लिए राह आसान नहीं होगी क्योंकि वसुंधरा राजे ने उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के सामने मैदान में टोंक विधानसभा से उतारा है.

बीजेपी की तरफ से 200 उम्मीदवारों की जारी हुई लिस्ट में पहले अल्पसंख्यक उम्मीदवार के रूप में यूनुस खान का नाम आया है. बीजेपी ने सभी 200 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं. इनमें एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट दिया गया है. पिछली बार बीजेपी ने 4 अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से दो जीते थे.

इस बार बीजेपी के मुस्लिम विधायक हबीबुर्रहमान पहले ही टिकट काटे जाने से खफा होकर कांग्रेस की टिकट पर नागौर से मैदान में उतर चुके हैं. बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट में करीब 8 नामों की घोषणा की है. यूनुस खान डीडवाना से आते हैं और वसुंधरा सरकार में पीडब्ल्यूडी और परिवहन मंत्री हैं.

बताया जा रहा है कि संघ की तरफ से यूनुस खान के नाम पर आपत्ति थी और वसुंधरा राजे की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा था. लेकिन आखिर में उन्हें टोंक भेजा गया है. हालांकि, उनका कहना था कि वह टोंक कभी गए नहीं हैं. इसलिए वहां से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. वह डीडवाना से टिकट चाह रहे थे. मगर, इस बार बीजेपी ने डीडवाना से नए चेहरे जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है.

यूनुस खान के टोंक में चुनाव लड़ने की वजह से बीजेपी की पहली लिस्ट में टिकट पाए बीजेपी विधायक अजीत मेहता का टिकट काट दिया गया है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने टिकट देने के बाद अपने एक-एक उम्मीदवार बदले हैं. बीजेपी में अजीत मेहता का टिकट मिलने के बाद कटा है तो बीकानेर में यशपाल गहलोत का टिकट कटा है.

अजमेर के सांसद रघु शर्मा के खिलाफ केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने नया प्रत्याशी राजेंद्र विनायक को मैदान में उतारा है. कोटपूतली में कांग्रेस के राजेंद्र यादव लगातार चुनाव जीतते आए हैं. ऐसे में बीजेपी ने प्रयोग के तौर पर यादव बहुल सीट पर मुकेश गोयल को मैदान में उतारा है. बहरोड को लेकर लगातार बीजेपी के अंदर संघर्ष चल रहा था. इस सीट से श्रम मंत्री जसवंत यादव चुनाव जीते हैं, लेकिन पिछले लोकसभा उपचुनाव में अलवर से वह भारी मतों से चुनाव हार गए थे. मगर जसवंत यादव अपने बेटे मोहित यादव को टिकट दिलवाने में सफल रहे हैं.

अभी तक वसुंधरा सरकार में शामिल छह मंत्रियों ने बगावत कर चुनावी मैदान में ताल ठोकी है. कांग्रेस और बीजेपी में बगावत का, हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. जिन्हें कांग्रेस और बीजेपी में टिकट नहीं मिला वो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से टिकट ले आए हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...