Skip to main content

भाषा की मर्यादा भूले आजमी, बोले- योगी के बाप ने नहीं बसाया आजमगढ़






महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबु आजमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोमवार को विवादित टिप्पणी की. आजमगढ़ का नाम आर्यगढ़ करने की चर्चा को लेकर उन्होंने मोदी और योगी के खिलाफ विवादित बयानों की झड़ी लगाई.

आजमी ने कहा, 'आजमगढ़ को आजम शाह साहब ने बसाया था, योगी के बाप ने नहीं बसाया था.' आजमी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा, '2019 में मोदी को वापस गुजरात जाना पड़ेगा, धोबी का कुत्ता न घर का होता है न घाट का.'

अभी हाल ही में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है. उसके बाद फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया. आगे भी कई शहरों के नाम बदलने की तैयारी है. इस बारे में बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि अभी कई शहरों के नाम बदले जाएंगे. मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर लोगों की पहले से ही मांग है. मुजफ्फरनगर नाम एक नवाब मुजफ्फर अली के नाम पर रखा गया था. लोगों की मांग है कि इसका नाम लक्ष्मीनगर किया जाए.

शहरों के नाम बदले जाने को लेकर पार्टियों का विरोध जारी है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को कहा, 'बीजेपी भारत का गौरव नहीं समझती, न तो उसकी पहचान समझती है. बीजेपी न तो भारत का चरित्र समझती है और न ही उसकी परिभाषा.'

सिंघवी ने कहा, 'आज मैं 500 साल का इतिहास बदल दूं, कल आप आएं और पिछले 500 साल का इतिहास बदल दें. अंत में कोई तीसरा आएगा और पिछले हजार साल का इतिहास बदल देगा.' सिंघवी ने कहा कि नाम बदलने से अच्छा है देश का जीडीपी बढ़े ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके.

सोमवार को एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी नाम बदलने को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शाह पारसी शब्द है, तो क्या अमित शाह अपना भी नाम बदलेंगे.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी बीजेपी के इस कदम की आलोचना की. उन्होंने शहरों के नाम बदले जाने को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. चौधरी ने कहा कि बीजेपी के इन कदमों को जनता देख रही है और भावी चुनावों में इसका करारा जवाब देगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...