Skip to main content

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर बवाल, पार्टी दफ्तर में जमकर तोड़फोड़





5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, राजनीतिक दलों में टिकटों को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है. छत्तीसगढ़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ, यहां टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस दफ्तर में बवाल हो गया.

रायपुर दक्षिण सीट के लिए उम्मीदवार के नाम के लिए कांग्रेस समर्थकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की. नाराज कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तक तोड़ दीं. कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण से कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने से नाराज थे. सिर्फ रायपुर ही नहीं बल्कि बिलासपुर में भी टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया.



बता दें कि इस सीट से राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जीतते आए हैं, यही कारण है कि कांग्रेस ने जातिगत जोड़तोड़ के हिसाब से ही कन्हैया अग्रवाल को टिकट दिया है.

कार्यकर्ताओं के इस हंगामे पर पार्टी नेता आर. तिवारी का कहना है कि ये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावनाएं हैं, उन्हें बोलने का हक है. जो लोग हंगामा कर रहे थे, उनसे पीएल पुनिया ने बात की है जिसके बाद नाराज कार्यकर्ता चले गए.

पहले मध्य प्रदेश के लिए भिड़े थे नेता

आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश के लिए टिकट बंटवारे के लिए बुलाई बैठक में भी कांग्रेस नेता भिड़ गए थे. सूत्रों के हवाले से जो खबर आई थी उसके मुताबिक दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने ही बहस करने लगे.

क्या है रायपुर दक्षिण सीट का इतिहास?

रायपुर शहर की सबसे वीआईपी सीट माने जाने वाली रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही है. राज्य सरकार में कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस सीट से विधायक हैं. बृजमोहन अग्रवाल लगातार यहां से जीत दर्ज करते आए हैं. और इस बार भी उनकी दावेदारी मजबूत है.

2013 विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने करीब 25 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. इससे पहले भी उनकी जीत का अंतर हमेशा बड़ा ही रहा है.

2013 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट

बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी, कुल वोट मिले 81429

किरणमय नायक, कांग्रेस, कुल वोट मिले 46630

2008 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट

बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी, कुल वोट मिले 65686

योगेश तिवारी, कांग्रेस, कुल वोट मिले 40747

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने कुल 85 सीटों के ही उम्मीदवारों का ऐलान किया है. गुरुवार को ही पार्टी ने 19 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, हालांकि इस बार पूर्व सीएम अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी को टिकट नहीं दिया गया है. ताजा जारी लिस्ट में रायगढ़ विधानसभा सीट से प्रकाश नायक, कोटा से विभोर सिंह, बिलासपुर से शैलेष पांडे, रायपुर सिटी नॉर्थ से कुलदीप जुनेदा, रायपुर सिटी साउथ से कन्हैया अग्रवाल को टिकट मिला है.

छत्तीसगढ़ के बारे में...

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.

2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...