Skip to main content

काशी में होगी धर्मसंसद, राम मंदिर पर जारी होगा धर्मादेश








राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हाल में हुए दो दिवसीय संत सम्मेलन में राम मंदिर पर अध्यादेश या कानून और केंद्र में मोदी सरकार की वापसी का 'धर्मादेश' पारित हुआ. आम तौर पर 'धर्मादेश', धर्मसंसद से पारित होता है, लिहाजा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में धर्मसंसद बुलाई गई है. यह धर्मसंसद 25 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगी जिसमें राम मंदिर समेत सनातन धर्म से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा के बाद 'धर्मादेश' आएगा.

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सनातन वैदिक हिंदू परम धर्म संसद के लिए अस्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शिष्य प्रतिनिधि और धर्मसंसद के संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंनद के सानिध्य में काशी के सीरगोवर्धन गांव में हुआ.

aajtak.in से बातचीत में धर्मसंसद के संयोजक व शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंनद ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म संक्रमण काल से गुजर रहा है. सनातनी परंपराओं और मूल्यों पर अनवरत प्रहार किया जा रहा है. चूंकि धर्म की रक्षा का दायित्व सर्वप्रथम संतों का है इसलिए यह धर्मसंसद बुलाई जा रही है. इस धर्मसंसद में देश के सभी 543 जिलों के 1008 साधू-संत हिस्सा लेंगे और इसके संचालन के लिए स्वयं शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद तीन दिनों तक काशी में मौजूद रहेंगे.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि दिल्ली में हुआ कार्यक्रम एक संत सम्मेलन था, न कि कोई धर्मसंसद जिससे धर्मादेश निकले. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो धर्मादेश निकला वो विरोधाभासी है, एक तरफ तो संत कह रहे हैं कि मोदी सरकार ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए संतोषजनक कार्य किए, लेकिन राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये कैसे हो सकता है कि आप कार्य भी करें और राम मंदिर छूट जाए? दो ही बातें हो सकती हैं या तो आपने कार्य ठीक से किया या नहीं किया. उन्होंने कहा कि काशी में आयोजित होने वाली धर्मसंसद महज राम मंदिर पर केंद्रित नहीं होगी इसमें गंगा की दुर्दशा समेत सनातन धर्म से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और जिस मुद्दे को सबसे ज्यादा वरियता दी जाएगी उसको प्राथमिकता के आधार पर सबसे ऊपर रखते हुए धर्मादेश पारित होगा. उन्होने कहा कि इस धर्मादेश की चर्चा प्रयाग में होने वाले महाकुंभ में भी होगी.

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण की वजह खंडित, विखंडित और नष्ट होते देव विग्रहों की रक्षा के लिए आंदोलनरत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इस धर्मसंसद में इस बात पर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि देश भर के साधू संत इस धर्मसंसद को लेकर उत्साहित हैं और इससे पहले 15 नवंबर सभी राज्यों की राजधानी में एक साथ संतों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा और 16 नवंबर को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे रणनीति के बारे में अवगत कराएंगे.

चूंकि सनातनी आस्था के महापर्व कुंभ से ठीक पहले यह धर्मसंसद बुलाई जा रही है, लिहाजा धर्म की नगरी काशी से निकलने वाले धर्मादेश पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...