Skip to main content

चंडीगढ़ में गन प्वाइंट पर मॉडल का रेप, मुकदमा दर्ज





चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में रहने वाली 22 वर्षीय मॉडल के साथ शुक्रवार रात एक अज्ञात युवक ने गन प्वाइंट पर बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता के एक जानने वाले के साथ उसके घर आया आरोपी रेप के बाद से फरार है.

मामले की जांच कर रही सेक्टर 49 की एसएचओ जसविंदर कौर ने 'आज तक' को बताया कि पीड़िता आरोपी को नहीं जानती थी, लेकिन उसने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर उसकी पहचान कर ली है.

मामला शुक्रवार रात का है जब आरोपी पीड़िता के जानने बलजिंदर सिंह, एक अन्य युवक के साथ उसके घर आया था. पीड़िता अपनी एक रूममेट के साथ घर पर मौजूद थी. कुछ देर बाद उसकी रूममेट, उसका परिचित बलजिंदर और उसका एक अन्य साथी घर से बाहर निकल गए. उस वक्त आरोपी और पीड़िता ही कमरे में थे. इस बीच 28 वर्षीय आरोपी ने रिवाल्वर निकालकर पहले पीड़िता को धमकाया और उसके बाद उसका बलात्कार किया.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर कांडः बालिका गृह को तोड़ने का आदेश, जिसमें मासूमों का हुआ था रेप

पीड़िता के मुताबिक थोड़ी देर में उसकी रूममेट जब वापस लौटी तो उसने सारी कहानी बताई. उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर चंडीगढ़ के सेक्टर 49 में मामला दर्ज करवाया गया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूलत: हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है. पुलिस ने बलजिंदर सिंह के घर पर भी छापेमारी की लेकिन वह घटना के बाद फरार है. पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन भी पता लगाने की कोशिश की लेकिन शुक्रवार से उसका फोन बंद है.

हालांकि पीड़िता ने अपने घर में मौजूद सिर्फ एक ही युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस उसके दूसरे साथियों से भी पूछताछ करना चाहती है.

पुलिस का दावा है कि पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस पीड़िता के परिचित बलजिंदर सिंह के जरिए मुख्य आरोपी तक पहुंचना चाहती है, लेकिन बलजिंदर घटना के बाद से फरार है.

बलात्कार के आरोपी युवक की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ चंडीगढ़ और दूसरे स्थानों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े के मामले शामिल हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...