Skip to main content

अयोध्या में उद्धव ठाकरे ने सपरिवार किए रामलला के दर्शन








अयोध्या में राम मंदिर को लेकर माहौल गरमा गया है. रविवार को वीएचपी की धर्म सभा से एक दिन पूर्व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी राम की नगरी पहुंचे और कहा कि वे सरकार को कुंभकर्ण की नींद से जगाने आए हैं और वे राम मंदिर का श्रेय लेने नहीं निर्माण की तारीख जानने आए हैं.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को रामलला का दर्शन किया, जिसके बाद वे प्रेस को संबोधित करेंगे. इससे पहले शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे उद्धव ने सरयू तट पर आरती की. उन्होंने साधू संतों और महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में आए शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे यहां सिर्फ आशीर्वाद लेने आए हैं, लेकिन अब आते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब वे अयोध्य आ रहे थे, तो लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या राजनीति करने पहुंच रहे हो. मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं. मैं आज कुंभकर्ण बनी बीजेपी को जगाने आया हूं. कुंभकर्ण तो छह महीने सोता था, लेकिन बीजेपी चार साल से सो रही है. मैं चाहता हूं कि सब मिलकर मंदिर बनाए.

दरअसल, जब 80 के दशक में संघ परिवार और उससे जुड़े संगठन बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर निर्माण का आंदोलन चला रहे थे, तब भी शिवसेना के तत्कालीन बालासाहेब ठाकरे जनता का मू़ड भांपते हुए हिंदुत्व की गाड़ी पर सवार हो गए थे. उन्होंने हिंदुओं के मुद्दे को बीजेपी से ज्यादा आक्रामकता से उठाया. जिसकी वजह से महाराष्ट्र में बीजेपी से ज्यादा शिवसेना को फायदा हुआ और राज्य में शिवसेना बीजेपी का बड़ा भाई बनकर उभरी. उद्धव की दो दिवसीय अयोध्या यात्रा इसी इतिहास को दोहराने जैसी प्रतीत हो रही है.

अब तीन दशक बाद बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे भी वही दोहराते हुए दिख रहे हैं. जब हिंदू दक्षिणपंथी संगठन और संत समाज राम मंदिर को लेकर एक बार फिर आक्रामक हुआ तो उद्धव भी मूड को भांपते हुए वही कर रहे हैं जो उनके पिता ने किया था. हलांकि 2018 की स्थिति 1989 जैसी नहीं है, क्योंकि राम मंदिर का मुद्दा अभी उतना बड़ा और उग्र नहीं हुआ है जितना पहले था. तो सवाल उठना लाजमी है कि शिवसेना ऐसा क्यों कर रही है?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो हिंदू हार्ड-लाइन एजेंडे से उद्धव को बीजेपी के साथ दोबारा गठबंधन करने का बहाना मिल जाएगा, जबकि वे पिछले चार साल से केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते आए हैं. दोनो ही दलों के नेता सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस और एनसीपी का मुकाबला करने के लिए शिवसेना-बीजेपी को साथ आना ही पड़ेगा.

उद्धव के अयोध्या दौरे का एक निष्कर्ष यह भी निकाला जा रहा है कि शिवसेना द्वारा हिंदुत्व की लाइन लेने से मुंबई-थाणे-पुणे क्षेत्र के गैर मराठी वोटरों तक पहुंचना आसान होगा. शिवसेना का नेतृत्व यह जानता है कि इस बार मराठी भाषियों का वोट नाकाफी होगा. क्योंकि साल 2014 के चुनावों में बीजेपी ने मुंबई में सेना से ज्यादा सीटें जीती थी. इसलिए यदि शिवसेना को गैर मराठी वोटरों तक पहुंचना है तो उसे विस्तृत एजेंडे पर काम करना होगा. लिहाजा राम मंदिर ही ऐसा मुद्दा है जो उत्तर भारतीयों और गुजराती वोटरों से जुड़ने सेना की मदद करेगा. बता दें कि मुंबई-ठाणे क्षेत्र में महाराष्ट्रियों के बाद उत्तर भारतीय और गुजराती वोटर सबसे ज्यादा हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...