Skip to main content

पायलट बोले- अशोक गहलोत से अच्छी दोस्ती, टिकटों पर कोई मतभेद नहीं





राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने पार्टी में टिकट बंटवारे पर विवाद की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस में टिकटों को लेकर कोई मारामारी नहीं है. इस तरह की सभी खबरें गलत हैं.

यह खबर आई थी कि कांग्रेस में महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच टिकटों के बंटवारे को लेकर मतभेद बढ़ गया है. इसकी वजह से पिछले 2 दिनों से स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग स्थगित की जा रही है, और अब दिवाली के बाद टिकटों की घोषणा हो पाएगी.

इस बीच इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि फलौदी में टिकट बेचा गया है. इसमें कांग्रेस के प्रभारी सचिव ने पैसे लिए हैं. इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें अपने पद से हटा दिया है. इन सभी खबरों को सचिन पायलट ने गलत बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने पार्टी के अंदर हो रहे झगड़े से परेशान है. लोगों का ध्यान बंटाने के लिए इस तरह की खबरें फैला रही है.

मतभेद के आरोप खारिज किए

सचिन पायलट, अशोक गहलोत से अपने रिश्तों पर बोले. उन्होंने कहा, 'पिछले 50 सालों में कांग्रेस के बड़े नेताओं में इतनी अच्छी दोस्ती नहीं हुई जितनी कि हमारी और अशोक गहलोत के बीच है. हम लोग एक-एक टिकट सहमति के आधार पर बांट रहे हैं.'

पायलट मंगलवार को जयपुर में दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने आए थे. यह खबर सुनते ही बड़ी संख्या में टिकट की चाह रखने वाले उम्मीदवार उनके घर और प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में इकट्ठा हो गए.

हार देख BJP कुत्ते-बिल्ली पर आ जाएगी

बहरहाल, पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे और बीजेपी जानबूझकर उनके ऊपर निजी हमले कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कहां के रहने वाले हैं. उनका ससुराल कहां है. अभी जैसे जैसे चुनाव आएगा यह कुत्ते बिल्ली जैसे मुद्दों पर भी आ जाएंगे क्योंकि इनके पास अपना काम बताने के लिए कुछ नहीं है, और जनता इन्हें घर भेजने का मन बना चुकी है.

हालांकि पायलट ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन बनेगा. उन्होंने कहा, यह अच्छी बात है कि चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस का बनेगा. इतना तो साफ है बीजेपी में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस बात की चर्चा नहीं हो रही है.

राहुल गांधी बताएंगे-कहां से लड़ना है चुनाव

अपने विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पायलट ने कहा, 'यह फैसला राहुल गांधी को करना है. वह जहां से कहेंगे वहां से मैं चुनाव लड़ लूंगा.' पायलट ने विश्वास जताया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 15 सालों क्या बीजेपी का राज खत्म होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...