Skip to main content

यूनुस खान को वसुंधरा का भरोसा, कहा- टिकट की चिंता मत करो







राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची किसके कहने से बनी है इस बात को लेकर चर्चा गर्म है .सूची में वसुंधरा राजे की चली है या फिर संघ की इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे करीबी मंत्री यूनुस खान के टिकट पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं के वीटो लगा देने से बीजेपी में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

राजस्थान में वसुंधरा सरकार में 2-2 भारी-भरकम मंत्रालय पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग संभालने वाले यूनुस खान का नाम बीजेपी के 131 उम्मीदवारों की पहली सूची से गायब है. यूनुस खान के टिकट नहीं मिलने से यह माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार बगैर किसी मुस्लिम चेहरे को चेहरा उतारे चुनाव मैदान में उतरेगी. यह भी कहा जा रहा है कि संघ नहीं चाहता कि नागौर में कोई मुस्लिम प्रत्याशी उतरे, यही वजह है कि नागौर से 5 बार के विधायक रहे हबीबुर्रहमान का टिकट काट दिया गया और नागौर के डीडवाना से मंत्री यूनुस खान के टिकट का ऐलान रोक दिया गया.

'आज तक' से बातचीत पर यूनुस खान ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मिलकर देशभक्ति दिखाई और हर मौके पर बीजेपी के अनुशासित कार्यकर्ता और सिपाही रहे. ऐसे में वो पार्टी नेतृत्व के आखिरी फैसले का इंतजार करेंगे और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कहा है कि टिकट के लिए चिंता मत करो.

यह भी पढ़ें: राजस्थानः तो क्या हिंदुत्व कार्ड खेलेगी बीजेपी? गायब है मुस्लिम चेहरा

राजस्थान सरकार में युनूस खान का कद इतना बड़ा था कि कई दूसरे मंत्री और विधायक उनसे चिढ़ते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हो या अमित शाह की सभा पूरे राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह की सभाओं का जिम्मा यूनुस खान ही संभालते थे. यूनुस खान ने कहा कि उनका बीजेपी से रिश्ता पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के जमाने से है और वसुंधरा राजे की सरपरस्ती में उन्होंने राजनीति सीखी है. चार बार उन्हें बीजेपी से टिकट मिला है. ऐसे में अपने समर्थकों को समझा रहे हैं दुखी न हों और पार्टी के फैसले का इंतजार करें. यूनुस खान के घर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक बैठे हुए हैं. आज दिन भर के युनूस खान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही रहे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...