Skip to main content

चीन बॉर्डर पर दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, जवानों को खिलाई मिठाई









बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम जाने से पहले भारत-चीन सीमा पर स्थित हर्षिल सेना कैंप पहुंचे. यहां उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई. उन्होंने जवानों को संबोधित भी किया और उनके देशप्रेम के जज्बे को सलाम किया.

यहां 11 हजार फुट की ऊंचाई पर मौजूद सेना के बेस पर सेना प्रमुख और आईटीबीपी के डीजी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर महार रेजिमेंट के जवानों को पहले मिठाई खिलाई और उसके बाद उनके साथ फोटो खिंचाई.





जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'बर्फ की चोटियों पर सुरक्षा में लगे जवान राष्ट्र की मजबूती बढ़ा रहे हैं और सवा सौ करोड़ देशवासियों के सपने व भविष्य संवारने में लगे हैं.' उन्होंने कहा कि दिवाली रोशनी का पर्व है जो अच्छाई फैलाता है और डर-भय को दूर करता है. प्रधानमंत्री ने कहा,  'जवानों की प्रतिबद्धता और अनुशासन से देश के लोगों में सुरक्षा की भावना पनपती है.' प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि जवानों के साथ तब से दिवाली मना रहे हैं, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

इससे पहले पिछले साल अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की थी और उनके साथ कुछ समय बिताए थे. हर्षिल में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रक्षा के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व सैन्यकर्मियों की भलाई के लिए सरकार बहुत कुछ कर रही है. इसमें वन रैंक-वन पेंशन योजना भी शामिल है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारत की फौज ने पूरी दुनिया की वाहवाही बटोरी है. भारतीय सेना के कार्यों की तारीफ दुनिया में हर जगह होती रही है.

कार्यक्रम का पूरा ब्योरा

जवानों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की. पीएम बनने के बाद केदारनाथ धाम तीन बार पहुंचे हैं. केदारनाथ ऐसा पहला धाम है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार पहुंचे हों. केदारधाम में पहली बार प्रधानमंत्री ने 2 घंटे का वक्त बिताया. इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को बारीकी से जाना. वहां लगी फोटो गैलरी में प्रधानमंत्री मोदी को मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने एक-एक जानकारी दी और यह बताया कि कैसे आपदा के बाद से अब तक का पुनर्निर्माण का काम तेजी से केदार घाटी में चला है.

केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी ने मीडियाकर्मियों को दीपावली की बधाई तो दी ही, साथ ही साथ उनके स्वस्थ रहने की भी कामना की. मोदी ने मीडियाकर्मियों से पूछा कि आप पुनर्निर्माण के कामों से संतुष्ट हैं. इतनी बात कहकर प्रधानमंत्री मोदी सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे चले गए.

2 घंटे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ पुनर्निर्माण के कामों को जाना जबकि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से चंद मिनट भी बात नहीं की. ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात न कर सिर्फ अधिकारियों से ही सभी जानकारी ली जो केदारपुरी के निर्माण में लगे हुए हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...