Skip to main content

मायावती बोलीं: बसपा को बदनाम कर रही भीम आर्मी








बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को भीम आर्मी जैसे संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बीजेपी के इशारों पर खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि बसपा को मालूम चला है कि भीम आर्मी, बहुजन यूथ फॉर मिशन 2019- अगली प्रधानमंत्री बहन जी जैसे संगठन हमारे विपक्ष द्वारा पर्दे के पीछे से चलाए जा रहे हैं.

मायावती ने कहा कि जो लोग भी बसपा विरोधी संगठनों को चला रहे हैं वह दलित कालोनियों में रहने वाले हमारे भोले-भाले लोगों को बता रहे हैं कि वह बहनजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे.

बता दें कि बसपा से निष्कासित किए गए पार्टी उपाध्यक्ष रहे जय प्रकाश इन दिनों मायावती को पीएम बनाने लिए बहुजन यूथ फॉर मिशन 2019 के तहत रथ लेकर यूपी में दौरा कर रहे हैं.

मायावती ने कहा, 'भीम आर्मी जैसे संगठन भोले भाले लोगों को बहका रहे हैं. ये बसपा के बढ़ते आंदोलन पर ऐसे संगठन रोड़ा है. बसपा सभी धर्मो और जातियों की पार्टी है. वहीं भीम आर्मी जैसे संगठन व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए बने हैं. इस तरह के संगठन चलाने वाले लोग लोगों से अपना व्यवसाय चलाने और अपने कार्यक्रमों में लोगों को इकट्ठा करने के लिए कह रहे है. यही नहीं ये संगठन लोगों से कह रहे हैं कि वह केवल बसपा और बहनजी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. वह लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं और उनसे फंड इकट्ठा करके उनका व्यक्तिगत इस्तेमाल कर रहे हैं.

मायावती ने कहा कि इस तरह के संगठन न केवल अपनी और विपक्ष की स्वार्थी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसा करते हैं बल्कि वह हमारे निर्दोष लोगों को ऊंची जाति के खिलाफ उकसाते हैं और नफरत फैलाने का काम करते हैं.

अयोध्या के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए मायावती ने कहा, 'केंद्र में बीजेपी सरकार को पांच साल पूरे होने वाले हैं. कुछ महीनों बाद आम चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में बीजेपी खासतौर से नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोगों से किए गए 50 प्रतिशत वादे भी पूरे नहीं किए हैं. बीजेपी और पीएम को यह पता है. उन्हें यह महसूस हो गया है कि वह सत्ता में वापस नहीं आएंगे. 

राम मंदिर के बहाने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि वह अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर के मामले को उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी भावनाएं अच्छी होती तो उन्हें राम मंदिर के लिए पांच साल तक इंतजार नहीं करना पड़ता. यह उनकी राजनीतिक रणनीति है और इसके अलावा कुछ नहीं. बीजेपी के सहयोगी शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद जो भी कर रहे हैं वह एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...