Skip to main content

जब 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में चलने लगे लात-घूंसे





दक्षिण दिल्ली में बुधवार को 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के दो समूहों में झड़प हो गई. एक समूह ने पार्टी के स्थानीय सांसद रमेश बिधूड़ी के समर्थकों की ओर से 'दुर्व्यवहार और हमले' का आरोप लगाया. हालांकि बिधूड़ी ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे एक 'राजनीतिक षड्यंत्र' बताया.

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के मौके पर बुधवार को देश भर में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था.

मंच साझा करने को लेकर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के दो समूहों-एक चंदन चौधरी के नेतृत्व में और एक अन्य बिधूड़ी के कथित समर्थकों के बीच संगम विहार में मंच साझा करने को लेकर विवाद हो गया. चौधरी ने दावा किया, 'बिधूड़ी के समर्थकों ने हमें अपमानित किया और हमें मंच से हटा दिया.'

बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है और यह समिति दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी. इस समूह ने दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचकर नारे भी लगाए. मनोज तिवारी एक बैठक में शामिल होने के लिए कार्यालय में थे.

राजनीतिक षडयंत्र

बिधूड़ी ने कहा कि जब यह घटना हुई तो उस समय वह मौके पर मौजूद थे. बिधूड़ी ने कहा, 'यह सब मेरे खिलाफ एक राजनीतिक षडयंत्र है. मैं पहले भी संपत्ति से संबंधित किसी मामले, जिसमें वह एक बिल्डर के रूप में शामिल है, को लेकर चंदन चौधरी के खिलाफ पार्टी में शिकायत कर चुका हूं.'

चंदन चौधरी ने हालांकि आरोप लगाया कि बिधूड़ी और उसके समर्थकों ने उनका अपमान किया और हमला किया. उन्होंने कहा, 'कार्यक्रम चल रहा था और जिला अध्यक्ष भाषण दे रहे थे कि इसी दौरान बिधूड़ी और उनके समर्थक आए और मंच पर मौजूद लोगों को गाली देना शुरू कर दिया. जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे गाली दी और मुझ पर हमला किया.'

चौधरी ने कहा कि वह दक्षिण दिल्ली के बीजेपी सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ संगम विहार पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराएंगे.

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में पूर्वांचलियों का ध्यान कैसे रखा जाएगा, जब उनके नेता पार्टी के भीतर ही उनका सम्मान नहीं कर रहे हैं. बिहार के खगड़िया के रहने वाले चंदन चौधरी ने पिछले वर्ष संगम विहार से बीजेपी की टिकट पर नगर निगम का चुनाव भी लड़ा था.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...