Skip to main content

आधुनिक राजस्थान के लिए वसुंधरा राजे की सरकार फिर से बनाएं। कांगे्रस तो पंडित नवलकिशोर शर्मा जैसे नेताओं तक का अपमान करती है-मोदी।




भरतपुर,25 नवम्बर को राजस्थान के अलवर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आधुनिक राजस्थान के निर्माण के लिए फिर से वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई जाए। जो काम कांग्रेस ने अपने 50 वर्षों के शासन में नहीं किए, वो पांच वर्ष में वसुंधरा राजे की सरकार ने किए हैं।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मौके पर जो विवाद चल रहे हैं उन पर भी मोदी ने अपने नजरिए से पक्ष रखा। राजपूत समाज की कथित नाराजगी के संदर्भ में मोदी ने कहा कि इसी भाजपा ने स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को दो बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। कांग्रेस ने तो अपने ही नेताओं का अपमान किया है। कुंवर प्रताप सिंह के साथ कांग्रेस ने क्या किया, यह सब जानते हैं। पंडित नवल किशोर शर्मा को कितना अपमानित किया, यह भी राजस्थान की जनता जानती है। वहीं मैं जब गुजरात का सीएम था, तब गवर्नर के तौर पर पंडित जी का सम्मान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। संबंध कैसे निभाते हैं, इसका उदाहरण पंडित नवल किशोर शर्मा है। मालूम हो कि इस बार कांग्रेस ने स्व. शर्मा के पुत्र बृजकिशोर शर्मा को उम्मीदवार नहीं बनाया है।
कांग्रेस का दोहरा चरित्रः
कश्मीर में आतंकियों और छत्तसीगढ़ में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए राजस्थान के जवानों के संदर्भ में मोदी ने कहा कि आतंकियों और नक्सलियों को कांग्रेस क्रांतिकारी और बुद्धिजीवी मानती है। पीएम ने सभा में वसुंधरा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने विकास की गति पकड़ी है, उसे धीमा नहीं होने देना चाहिए। इस अवसर पर सीएम वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मदद से राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। इसके लिए सीएम ने पीएम का आभार जताया।
उपचुनाव में हो चुकी है हारः
जिस अलवर में प्रधानमंत्री ने बड़ी सभा को संबोधित किया, उस अलवर जिले में लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव मात्र 10 माह पहले जनवरी में हुए थे। इस हार के बारे में भी मोदी को पता था, इसलिए सभा में भीड़ को देखते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली के वातानुकूलित दफ्तरों में बैठ कर भाजपा को कभी हराने और कभी जीताने वाले भी इस भीड़ को देख लें। उपचुनाव में पीएम मोदी अलवर नहीं आए थे। 11 दिसम्बर को पता चलेगा कि मोदी की सभा का अलवर, भरतपुर जिले में कितना असर हुआ है।

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...