Skip to main content

वायरल टेस्ट: क्या मंदिर में नमाज पढ़ने लगे राहुल गांधी, जानें सच










कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मध्य प्रदेश की चुनावी जंग में पसीना बहा रहे हैं. वह पार्टी की जीत के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं. राहुल तो इन दिनों शिवभक्त भी हो गए हैं. जगह-जगह मंदिरों में जाकर दर्शन कर रहे हैं. तो क्या मंदिर में जाकर राहुल गांधी ने नमाज पढ़ डाली..? ये सवाल वाकई वाहियात है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राहल गांधी की इस तस्वीर को हमने भी बेहद गौर से देखा और फैसला किया कि इसकी सच्चाई देश के सामने रखें. लिहाज़ा हमने राहुल गांधी की इस तस्वीर का वायरल टेस्ट किया. 

कुछ लोग राहुल की मंदिर के अंदर की तस्वीर को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी ने मंदिर के अंदर नमाज़ पढ़ी. अब आप भी इस तस्वीर को देखिए. राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य और कमलनाथ के साथ मंदिर के अंदर बैठे हैं. राहुल गांधी ने हाथ जोड़ रखे हैं. राहुल गांधी ने जिस तरह से हाथ जोड़ रखे हैं लोग कह रहे हैं कि राहुल नमाज़ पढ़ रहे हैं.

लोग राहुल गांधी की इस तस्वीर को लेकर ट्वीट भी कर रहे हैं. राहुल गांधी की ये तस्वीर 15 अक्टूबर की है. 16 अक्टूबर से ये तस्वीर वायरल हुई तो एक ही दिन में हज़ारों लोगों ने लाइक, कमेंट्स और इसे शेयर कर दिया.
 हमारी पड़ताल शुरू होती है. हमने सबसे पहले कांग्रेस का ट्वीटर हैंडल चेक किया, लेकिन वहां हमें कोई ऐसी तस्वीर नहीं मिली है. तस्वीर में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य भी दिख रहे हैं इसलिए हमने ज्योतिरादित्य का ट्वीटर हैंडल भी चेक किया. जहां हमें राहुल गांधी की पूजा अर्जना की तस्वीर मिली.
सिंधिया ने तस्वीरों के साथ लिखा था कि ग्वालियर के अति प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर जन कल्याण की कामना की. सिंधिया ने जो तस्वीरें ट्वीट की उन्हें देखने से साफ पता लगता है कि पहले राहुल ने पूजा की और उसके बाद वो पुजारी से प्रसाद ले रहे हैं.
ग्वालियर के अतिप्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद हमने अचलेश्वर मंदिर की गई पूजा अर्चना का वीडियो भी खोजा जिसे देखने पर तस्वीर आइने की तरफ साफ हो गई. राहुल गांधी की जिस तस्वीर को लोग ये कहकर वायरल कर रहे हैं कि उन्होंने मंदिर में नमाज़ पढ़ी, वो पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ।
आप वीडियो में साफ-साफ देख सकते हैं कि राहुल गांधी मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं. इस तरह से वायरल टेस्ट में ये खबर फेल हुई, और ये भी साबित हो गया कि राहुल गांधी की मुखालफत करने वालों ने पूजा के दौरान ना सिर्फ राहुल गांधी का स्नैप शॉट निकाला, बल्कि उसके छेड़छाड़ भी की।

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...