Skip to main content

सरदार पटेल से ऊंची शिवाजी की मूर्ति चाहती है शिवसेना, बताई वजह




शिव सेना ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुद्दे के बाद अब मूर्ति के मसले पर अपनी राजनीति को हवा देना शुरू कर दिया है. पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति के निर्माण को अंजाम देकर अपने सपने को पूरा किया है. लेकिन छत्रपति शिवाजी ही सच्चे हिंदू हृदय सम्राट हैं इसलिए दुनिया में उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बननी चाहिए. 

शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे एक लेख में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जिस हिम्मत से मराठा आरक्षण की घोषणा की उसी हिम्मत से शिवजी महाराज की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण की घोषणा उन्हें करनी चाहिए. शिवा जी की प्रतिमा अन्य किसी भी नेता की तुलना में बड़ी और ऊंची ही होनी चाहिए और उसके लिए सिर्फ फडणवीस सरकार ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सभी दल के नेताओं को एक होना चाहिए.

शिव सेना ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा ऊंची साबित हो इसीलिए शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई को कम करना संकुचित, विकृत मानसिकता की निशानी है. यह भी कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी के कद का कोई नेता भी नहीं है. फडणवीस को दृढ़ होकर बताना चाहिए कि शिवाजी से अधिक ऊंचाई की कोई प्रतिमा नहीं होगी.

पार्टी ने कहा कि गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा मतलब 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' अंतरिक्ष से भी दिखाई देने की वजह से मोदी भक्त खुश हैं. सरदार पटेल के कार्यों की ऊंचाई मोदी भक्तों से भी बड़ी है. पटेल की प्रतिमा अंतरिक्ष से दिखाई देती है. इसलिए पटेल बड़े नहीं, पटेल जैसा बड़ा कार्य करके दिखाना ही पटेल की ऊंचाई नापने का असली पैमाना है.

शिव सेना ने कहा कि पटेल की प्रतिमा 182 मीटर है और वह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जा रही है. 'पटेल की प्रतिमा दुनिया की सबसे भारी प्रतिमा बने इसलिए मुंबई के समुद्र में बनने वाली छत्रपति शिवा जी की मूर्ति की ऊंचाई कम कर दी गई है.' ऐसा नया आरोप राष्ट्रवादी के प्रांत अध्यक्ष जयंत पाटील ने लगाया और वह साबित हो इस तरह की घटनाएं हो रही हैं."

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...