Skip to main content

केजरीवाल बोले- मरवाना चाहता है विपक्ष, खून आएगा देश के काम






दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिर्च पाउडर हमले को लेकर काफी तल्ख टिप्पणी की है. बुधवार को सोनीपत पहुंचे केजरीवाल ने अपने ऊपर हुए हमले के लिए समूचे विपक्ष को निशाने पर लिया और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री केजरीवाल बुधवार को सोनीपत के थाना कला गांव पहुंचे थे. यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'पिछले 2 साल में मेरे ऊपर 4 बार हमले किए गए. यह कोई हल्का मामला नहीं है. हमले अपने आप नहीं हो रहे, बल्कि किसी के आदेश पर कराए जा रहे हैं. हमलोग इनकी आंखों का रोड़ा बन चुके हैं. ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं. ये लोग बार-बार हमलोगों के ऊपर हमले करवा रहे हैं.'


गौरतलब है कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर सचिवालय में मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बाहर अनिल शर्मा नाम के एक शख्स ने मिर्ची पाउडर डाला. बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा. आरोपी अनिल शर्मा दिल्ली का रहने वाला है जिसे गिरफ्तार कर आईपी एस्टेट थाने ले जाया गया. हमला करीब दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ जिस वक्त अरविंद केजरीवाल लंच करने जा रहे थे.

बुधवार को केजरीवाल सोनीपत पहुंचे. यहां उन्होंने बीएसएफ के जवान शहीद नरेंद्र के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक दिया. इसके बाद पत्रकारों ने उनसे मिर्च पाउडर हमले को लेकर सवाल पूछा. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टियां उन्हें मरवाना चाहती हैं लेकिन मरते दम तक वे काम करेंगे. केजरीवाल ने कहा. 'मेरे खून का आखिरी कतरा भी देश के नाम है. आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों से दूसरी पार्टियां और सरकारें डर गई हैं.

इधर दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता के हित में काम करने से रोकने के लिए बीजेपी उनकी हत्या कराना चाहती है. सिसोदिया ने मंगलवार को केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फ़ेंककर किए गए हमले का हवाला देते हुए कहा कि हमलावर बीजेपी का कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा, 'केजरीवाल को काम करने से रोकने के सभी हथकंडे नाकाम रहने के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री की हत्या कराना चाहती है. कल की घटना इसी साज़िश का नतीजा है.'

सिसोदिया ने मंगलवार को हमले के समय दिल्ली सचिवालय में बीजेपी के एक नेता की मौजूदगी की बात सामने आने पर इसकी भी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि हमलावर के फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए गाली का इस्तेमाल किया गया है. उसके फ़ेसबुक पेज पर यह सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा था. उसके पेज पर बीजेपी के नेताओं की फ़ोटो है. सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में उपराज्यपाल (एलजी) की ओर से कोई बयान नहीं आया.

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केजरीवाल को फ़ोन कर कहा कि आप पुलिस में शिकायत दर्ज करा दें. उन्होंने पुलिस की जांच के तरीक़े पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह पूछताछ की जा रही है, उससे साफ़ है कि पुलिस की ओर से बीजेपी के आला नेताओं के साथ दोस्ती निभाई जा रही है, क्योंकि पूरे घटनाक्रम को देखने से लगता है कि बीजेपी के बड़े नेताओं को हमले की जानकारी थी.

 Op

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...