Skip to main content

मंदिर पर कांग्रेस खेल रही खतरनाक खेल, जजों को डरा रही: मोदी









प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अलवर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राम मंदिर को सुप्रीम कोर्ट में टालने और जातिवाद फैलाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया. पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मामले को लेकर कहा कि कांग्रेस खतरनाक खेल कर रही है. सुप्रीम कोर्ट अयोध्या पर लोगों की बात सुनकर फैसला करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस महाभियोग लाकर सुप्रीम कोर्ट के जजों को डरा रही है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राज्यसभा में अपनी ताकत दिखाकर अयोध्या पर अपने पक्ष में फैसला चाहती है. इसलिए मैं कहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के जज कांग्रेस के खेल से डरे नहीं. कांग्रेस का न्यायिक प्रक्रिया में दखल देने का पुराना खेल है. 

जातिवाद फैलाती है कांग्रेस...

कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अहंकारी पार्टी है. वो जातिवाद फैलाती है. उनकी रगों में नफ़रत दौड़ती है. उनके दिग्गज नेता भी जातिवाद की बात करते हैं.

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने मेरी जाति को लेकर हमला बोला. जब लोगों ने इस पर नाराजगी जताई तो उनके आलाकमान ने नेता को सस्पेंड कर दिया. लेकिन कुछ दिन बाद ही उस नेता को वापस गले लगा लिया.

कांग्रेस के नेता तरह-तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं. मेरी जाति पर हमला बोलते हैं. उन्हें कुछ समझ नहीं आता और बोलने के लिए नहीं बचता तो जाति पर बोलते हैं.

सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंडल कमीशन को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब संसद में मंडल कमीशन का मुद्दा आया तो सबसे ज्यादा जहर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उगला. उनकी बातें आज भी संसद में गूंजती है.

भारत रत्न केवल घर वालों को दिया...

कांग्रेस ने भारत रत्न केवल अपने आला कमान को दिया. चार भारत रत्न दिए गए. सरकार रहते हुए उन्हें बाबा साहेब अम्बेडकर की याद नहीं आई. उन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया है.

सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता का वीडियो वायरल हुआ है. उसमें लोग कांग्रेस के नेता के सामने भारत माता जय का नारा लगाते हैं तो नेता उन्हें कहते हैं कि भारत माता कि जय नहीं सोनिया गांधी की जय बोलो.

वन रैंक वन पेंशन की मांग क्यों लटकाई....

पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर कहा कि कांग्रेस ने 40 साल लगा दिए लेकिन जवानों को पेंशन नहीं दे पाई. हमारी सरकार आते ही हमने सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन ले आए.

मध्य प्रदेश के विदिशा और जबलपुर में सभाएं...

राजस्थान के अलवर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के विदिशा और जबलपुर में सभाएं करेंगे. विदिशा में शाम 5.30 बजे मिर्जापुर नई मंडी में मोदी सभा को संबोधित करेंगे. यहां से वे विदिशा सहित आसपास के जिलों की 15 विधानसभा सीटों तक पहुंचने की कोशिश में है. इसलिए पीएम के साथ 15 प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहेंगे. इसी कारण यहां के प्रत्याशियों को मोदी के साथ मंच पर स्थान दिया गया है.

वहीं, जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा करेंगे. यहां से पीएम मोदी जबलपुर की सभी 8 विधानसभाओं को साधने की कोशिश करेंगे. इस दौरान जबलपुर विधानसभा के अलावा नरसिंहपुर, गोटेगांव, शाहपुरा, बहोरीबंद, मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...