Skip to main content

मायावती की नसीहत- नोटबंदी पर देश से मांफी मांगे मोदी सरकार










नोटबंदी के दो साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने में जुटी हुई है. वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की है.

कोई वादा पूरा नहीं कर सकी सरकार

मायावती ने कहा कि मोदी सरकार ने जो फायदे 125 करोड़ जनता को गिनाए थे, उनमें से किसी को भी 2 साल बाद तक पूरा नहीं किया जा सका है. उन्‍होंने बीजेपी की अगुवाई की केंद्र सरकार को जनता से मांफी मांगने की नसीहत दी. मायावती ने कहा, '' नोटबंदी से जनता को जबरदस्त आर्थिक नुकसान हुआ है और आर्थिक इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा हो गई है, इससे ज्यादा जनता को कुछ भी नहीं मिला है. यह जनता के साथ धोखा है. इसके लिए केंद्र सरकार को जनता से माफी मांगने चाहिए.''

एक व्यक्ति की अपनी मनमानी और अहंकार का नतीजा

मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को अच्छे दिन लाने का सुनहरा सपना दिखाकर वोटों के स्वार्थ की राजनीति करती है.सरकार  कोई भी वादा पूरा नहीं कर सकी है. मायावती ने कहा कि नोटबंदी एक व्यक्ति की अपनी मनमानी और अहंकार का नतीजा थी. उन्‍होंने कहा कि यह सच अब देश और दुनिया के सामने है. इसलिए बेहतर होगा कि सरकार अपना अहंकार त्यागकर जनता से माफी मांगे. इसके अलावा बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अलग-अलग संवैधानिक और स्वतंत्र संस्थाओं में अनावश्यक टकराव कराने की स्थिति पैदा करने से परहेज करने की जरूरत है.

कांग्रेस का देशव्‍यापी प्रदर्शन

नोटबंदी के दो साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर समेत देश के कई बड़े शहरों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर हमला बोला. उन्‍होंने लिखा, ''भारत के इतिहास में 8 नवंबर की तारीख को हमेशा कलंक के तौर पर देखा जाएगा. 2 साल पहले आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश पर नोटबंदी का कहर बरपाया. उनकी एक घोषणा से भारत की 86 फीसदी मुद्रा चलन से बाहर हो गई जिससे हमारी अर्थव्यवस्था थम गई.''

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...