Skip to main content

मॉडल ने किया खुलासा- पुलिस के सामने क्यों उतारे थे कपड़े!









मुंबई के एक अपार्टमेंट में रात के एक बजे शराब के नशे में चूर एक मॉडल ने एक सिगरेट के लिए कोहराम मचा दिया. यहां तक कि अपने कपड़े उतार डाले. फिर देखते ही देखते उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. दरअसल, मॉडल चाहती थी कि सुसाइटी का गार्ड अपनी ड्यूटी छोड़कर उसके लिए सिगरेट लाए. क्योंकि वो शराब के नशे में थी. जब गार्ड ने मना किया तो मॉडल उस पर टूट पड़ी. लात, घूंसे और थप्पड़ मारने के बाद उसे सज़ा दिलाने के लिए मॉडल ने अपने कपड़े तक उतार दिए. मगर उसकी ये कोशिश नाकाम रही क्योंकि जब ये सब कुछ हो रहा था. तब कैमरा ऑन था.

उस मॉडल ने कहा ‘गार्ड ने मेरे साथ बदसलूकी की. पुलिस के कारण उतारने पड़े कपड़े. बिना महिला कांस्टेबल के पुलिस वहां पहुंची. पुलिस जबरदस्ती साथ लेकर जाना चाहती थी. तीनों पुलिस कांस्टेबल पर कारवाई होनी चाहिए. अबपुलिस कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रही है.’

इस मामले में मॉडल के खिलाफ गार्ड की शिकायत पर NCR दर्ज की गई है. उसका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मॉडल थाने जाने का विरोध कर रही है. वीडियो में पुलिस मॉडल से पूछताछ करने के लिए कह रही है. मगर मॉडल थाने जाने से इंकार कर रही है.

पुलिस, गार्ड और सोसाइटी के सामने कपड़े उतारने वाली ये मॉडल चाहती है कि लोग उसका पक्ष सुने जानें कि किस मजबूरी में उसे उतारने पड़े अपने कपड़े. 27 साल की ये मॉडल मुंबई में अकेली रहती है. इसके मां-बाप, परिवार दूसरे शहर में हैं. घर से दूर मुंबई में ये अपने एक्टिंग और मॉडलिंग के सपने पूरे करने आई है. इसे लगता था कि मुंबई महिलाओं के लिए सबसे सेफ सिटी है. पर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि इसे पुलिसवालों के सामने कपड़े उतार कर खुद को बचाना पड़ा.

वो कहती है 'मैंने रेप के किस्से सुने हैं, आजकल की पुलिस वैसी नहीं है. मुझे लगा कि कहीं मुझे थाने की जगह किसी और जगह ना ले जाएं.'

मुंबई के ओशीवारा की उस बिल्डिंग सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जहां मॉडल रहती है. 25 तारीख की रात मॉडल ने गार्ड को सिगरेट लाने के लिए बोला. गार्ड ने मना कर दिया तो ये खुद जाकर ले आई. अब गार्ड और मॉडल के बीच हो रही मार-पिटाई की फुटेज समाने आई. गार्ड का कहना है कि वह लॉबी में सिगरेट पी रही थी, उसने रोका तो ये उसे पीटने लगी. जबकि मॉडल के आरोप कुछ और हैं.

गार्ड से झगड़े के बाद मॉडल ने 100 नंबर डॉयल किया. पुलिस दस मिनट में आ गई. पर वो मॉडल से थाने चलने के लिए कहने लगी. पुलिस ने कहा कि आप थाने चलिए आपने कॉल किया था. लेकिन मॉडल ने साफ कहा 'मैं नहीं जाऊंगी आपकी बेटी होती तो आप ऐसा करते.'

मुंबई पुलिस महिला की शिकायत पर बिना महिला पुलिसकर्मी के रात के ढाई बजे पहुंची थी. जिससे मॉडल काफी डर गई थी. फिलहाल पीड़ित मॉडल की मांग है कि गार्ड के साथ इन पुलिसवालों पर भी मामला दर्ज किया जाए, जो एक महिला से रात में पूछताछ करना चाहते थे. उसे थाने चलने के लिए मजबूर कर रहे थे. वो भी बिना महिला पुलिसकर्मी के.

जबकि कानूनन..

बिना महिला पुलिसकर्मी के नहीं की जा सकती महिला से पूछताछ.महिला को सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच नहीं बुलाया जा सकता थाने.सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच नहीं की जा सकती महिला की गिरफ्तारी.महिला से पूछताछ के वक्त मौजूद रहने चाहिए उसके रिश्तेदार, दोस्त या स्वंतत्र गवाह.

फिलहाल, पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर NCR रजिस्टर कर ली है, लेकिन मॉडल की ओर से पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...