Skip to main content

राजस्थानः कहीं नेता के बेटे तो कहीं बहू को BJP से मिला टिकट









राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, और इस सूची के अनुसार सत्ता में बने रहने की कोशिशों में जुटी पार्टी ने अपने पुराने नेताओं पर ही भरोसा जताया और कई जगह नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट दिया है.

राजस्थान में सोमवार सुबह 11 बजे से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इससे करीब 12 घंटे पहले बीजेपी ने राजस्थान के रण में अपने 131 उम्मीदवारों उतार दिया है. राज्य विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

राजस्थान चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर है. इसके बाद नामांकन वापस लेने की तारीख 22 नवंबर है. राज्य में 7 दिसंबर को मतदान किया जाएगा. इसके बाद 11 दिसंबर को मतगणना होगी.

हालांकि, पार्टी ने इसमें पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है और जैसा कि कहा जा रहा था कि बड़ी संख्या में बीजेपी एंटी इनकंबेंसी को खत्म करने के लिए टिकट काट सकती है, वैसा इस सूची में दिख नहीं रहा. महज दो मंत्रियों सहित 23 विधायकों की टिकट कटे हैं.

जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उनमें से ज्यादातर विधायकों के रिश्तेदारों और बेटों को टिकट देकर खुश कर दिया गया है.

131 उम्मीदवारों की सूची

वंशवाद के नाम पर कांग्रेस को घेरने वाली बीजेपी ने राजस्थान के रण में एक बार फिर से नेताओं के बेटे और रिश्तेदारों पर भरोसा जताया है. बीजेपी ने रविवार रात 131 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें करीब 20 नेताओं के बेटे और रिश्तेदारों को जगह दी गई है.

सार्दुल शहर से बीजेपी के विधायक गुर्जंट सिंह के पोते गुरबीर सिंह पहाड़ को टिकट दिया गया है. डीग-कुम्हेर से दिगंबर सिंह के बेटे शैलेश सिंह को, नसीराबाद से सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को, रवायत से देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर को, सपोटरा से किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा को, शाहपुरा से सुंदर लाल के बेटे कैलाश चंद्र मेघनाथ को टिकट मिला है.

वहीं, प्रतापगढ़ से नंदलाल मीणा के बेटे हेमंत मीणा, मुमडावर से धर्मपाल चौधरी के बेटे मनजीत चौधरी, बामनवास से कुंजी लाल मीणा के बेटा राजेंद्र मीणा, सादुलपुर से कमला कस्वा की जगह उनके पति राम सिंह कस्वा को बीजेपी ने मैदान में उतारा है. इनमें से ज्यादातर वो बीजेपी नेता हैं जो या तो बुजुर्ग हो चुके हैं या फिर से चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी थे मगर उनकी मौत हो चुकी है.

मुस्लिम नेता को टिकट नहीं

राजस्थान में बीजेपी हमेशा से 4-5 मुस्लिम चेहरों को चुनावी मैदान में उतारती रही है, लेकिन इस बार 131 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम नाम नहीं है. नागौर से तीन बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे हबीबुर्र रहमान का टिकट काट दिया गया है.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे करीबी डीडवाना से पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान का नाम इस लिस्ट में नहीं है. जबकि बाकी के पिछले चुनाव हारे मुस्लिम प्रत्याशियों को भी इस बार जगह नहीं दी गई है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी हिंदुत्व का कार्ड खेलेगी.

84 साल की उम्र में टिकट

बीजेपी ने इस बार टिकट के लिए जो उम्र के सीमा रखी थी उसमें भी अपवाद रखा गया है. विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को 84 साल की उम्र में टिकट दिया गया है तो कांग्रेस से बीजेपी में आकर जसवंत सिंह को हराने वाले बाड़मेर के बुजुर्ग सांसद कर्नल सोनाराम को बाड़मेर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...