Skip to main content

अपनों' को टिकट देने में कांग्रेस से आगे BJP, नेता की बहू घूंघट में मांग रही वोट






'


परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमला बोलने वाली बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची देखकर लोग कह रहे हैं कि बीजेपी ने तो राजस्थान विधानसभा चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा देने के नाम पर इस बार सारी हदें ही पार कर दी है.

बीजेपी ने उम्रदराज हो चुके उम्मीदवारों के टिकट काटने की मजबूरी में ऐसे-ऐसे लोगों को टिकट दे दिए जिन्हें राजनीति का ककहरा तक नहीं आता, लेकिन उन्हें जीतने की उम्मीद बस इसी बात पर टिकी है कि बाप के नाम का सहारा मिल जाएगा तो निकल जाएंगे.

टिकट मिला तो निकलीं बाहर

बीजेपी ने कोलायत सीट से पूनम कंवर को प्रत्याशी बनाया है. कोलायत के दमदार बीजेपी नेता देवी सिंह भाटी की जगह पार्टी ने उनकी बहू को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. पूनम कभी घर से नहीं निकलीं इसलिए घूंघट उठाया नहीं. अब ससुर की जगह उन्हें टिकट मिल गया तो घर से निकलने की मजबूरी हो गई है, इसलिए घूंघट में ही निकलना पड़ रहा है.

दरअसल, देवी सिंह भाटी कोलायत सीट से दमदार नेता रहे हैं लेकिन पिछली बार वह हार गए तो कह दिया कि अब आगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनके दोनों बेटों की हादसे में मौत हो गई है, इसलिए घर में कोई बचा नहीं तो बहु को ही टिकट दिलवा दिया. घूंघट के अंदर से बात करते हुए पूनम कंवर ने कहा कि घूंघट राजपूत महिलाओं की प्रथा है, लेकिन इससे काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

लोकसभा में हारे फिर भी मिला टिकट

पूनम कंवर के अलावा केंद्रीय मंत्री रहे सांवरलाल जाट के बेटे को रामस्वरुप लांबा को बीजेपी ने नसीराबाद विधानसभा सीट से उतारा है. सांवरलाल जाट की मौत हो गई तो उन्हें अजमेर लोकसभा का टिकट दे दिया. एक लाख से ज्यादा से हारे लेकिन पिता की सीट पर पार्टी ने फिर से उतार दिया है.

रामस्वरुप लांबा को टिकट क्यों दिया गया है जबकि उन्हें एक लाइन ढंग बोलने नहीं आता. सवाल पूछे जाने पर वह इधर-उधर झांकने लगते हैं. कोई कभी बगल में खड़ा कान में बताता है तो कभी पड़ोस में खड़े व्यक्ति से पूछ लेने की बात करते हैं.

15 रिश्तेदारों को टिकट

इनके अलावा जोधपुर शहर से बीजेपी ने 6 बार के विधायक रहे कैलाश भंसाली के भतीजे अतुल भंसाली को टिकट थमा दिया है. चाचा बूढ़े हो गए तो भतीजे मैदान में आ गए. दूर-दूर तक जनता से कोई रिश्ता नहीं है इसलिए भगवान के सहारे नैया पार लगाने के लिए गणेश मंदिर का चक्कर लगाने लगे हैं. अतुल भंसाली से जब पूछा गया कि क्यों टिकट मिल गया तो उन्होंने कहा कि पापा और चाचा 40 वर्षों से राजनीति में थे इसलिए हम भी आ गए.

बीजेपी ने 131 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की जिसमें 25 मौजूदा विधायकों के टिकट कांटे थे, लेकिन 15  नेताओं के बेटे और रिश्तेदारों को उनके जगह टिकट दी. सार्दुल शहर से बीजेपी के विधायक गुर्जंट सिंह के पोते गुरबीर सिंह पहाड़ को टिकट दिया गया है.

डीग-कुम्हेर से दिगंबर सिंह के बेटे शैलेश सिंह को, नसीराबाद से सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को, रवायत से देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर को, सपोटरा से किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा को, शाहपुरा से सुंदरलाल के बेटे कैलाश चंद्र मेघनाथ को, प्रतापगढ़ से नंदलाल मीणा के बेटे हेमंत मीणा, मुमडावर से धर्मपाल चौधरी के बेटे मनजीत चौधरी, बामनवास से कुंजी लाल मीणा के बेटा राजेंद्र मीणा ,सादुलपुर से कमला कस्वा की जगह  उनके पति राम सिंह कस्वा को बीजेपी ने मैदान में उतारा है.

लेकिन कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके बेटे-बेटी नहीं है या फिर परिवार में टिकट लेने वाला कोई नहीं है. ऐसे में 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग नेता को ही टिकट दे दिया गया है जिन्हें अब ठीक से चला भी नहीं जाता. जोधपुर के सूरसागर से सूर्यकांता व्यास और शाहपुरा से कैलाश मेघवाल है जिन्हें बुढ़ापे में भी इसलिए उतार दिया क्योंकि क्षेत्र में दूसरा जीतने लायक उम्मीदवार उन्हें नहीं मिला.

   

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...