Skip to main content

BJP के विज्ञापन से कांग्रेस गुस्सा, चुनाव आयोग में की शिकायत






मध्यप्रदेश में लगातार शिवराज के नाम पर बीजेपी को घेरने में लगी कांग्रेस ने अब विज्ञापनों पर होने वाले खर्चे के ज़रिए शिवराज पर हमला बोला है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि शिवराज के नाम और फोटो से प्रचार अगर हो रहा है तो क्यों नहीं उसका खर्चा शिवराज के निजी खर्चे में जोड़ा जाए.

'माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज'...इन्हीं विज्ञापनों पर फिलहाल कांग्रेस को गुस्सा आ रहा है. कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष अजय गुप्ता का आरोप है कि मध्यप्रदेश के ज्यादातर अखबारों में रोज छप रहे इन विज्ञापनों में साफ तौर पर शिवराज सिंह चौहान के चेहरे और नाम को तवज्जो दी जा रही है जबकि वो खुद एक प्रत्याशी हैं. ऐसे में बीजेपी के साथ साथ इन विज्ञापनों से शिवराज का भी प्रचार हो रहा है.

11 नवम्बर से छप रहे इन विज्ञापनों का खर्चा यदि जोड़ा जाए तो वो 28 लाख रुपये की चुनावी खर्च सीमा को पार कर जाएंगे और इसलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर शिवराज के और विज्ञापन देने पर रोक लगाने की मांग की है.

बीजेपी ने चुनाव में एक बार फिर शिवराज पर भरोसा जताया

दरअसल, मध्यप्रदेश में लगातार 15 सालों से सत्ता में बैठी बीजेपी ने चुनाव में एक बार फिर शिवराज पर भरोसा जताया है और इसलिए विज्ञापनों से लेकर प्रचार सामग्री तक हर जगह शिवराज सिंह चौहान का चेहरा दिख रहा है.

इस बारे में जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही एल कांताराव से बात की तो उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के एक सर्कुलर के मुताबिक यदि उम्मीदवार पार्टी के स्टार कैम्पेनर सूची में भी शामिल है तो चुनावी प्रचार का खर्चा उसके निजी खाते में नही जोड़ा जाएगा. हालांकि उन्होंने माना कि कांग्रेस की शिकायत की जांच की जाएगी.

वहीं, कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत से बीजेपी आगबबूला है. बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस से पूछा कि राहुल गांधी 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों से गायब रहेंगे क्या? कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार चुनाव में वैसे भी जमीनी मुद्दे अब तक गायब ही रहे हैं. राजनीतिक दल कभी गाय, कभी आरएसएस तो कभी विज्ञापन पर ही एक दूसरे से उलझे हुए हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...