Skip to main content

मध्य प्रदेशः 'अपनों' को टिकट देने में कांग्रेस से आगे निकली BJP





भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. वंशवाद की जनक माने जाने वाली कांग्रेस में तो अपनों को टिकट मिला ही, लेकिन पार्टी विद डिफरेंस का दावा करने वाली बीजेपी भी वंशवाद से अछूती नहीं रही. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची सामने आने के बाद बीजेपी में वंशवाद की बेल ज्यादा लंबी दिखाई दे रही है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस की पहली सूची में वंशवाद साफतौर पर देखने को मिला है. बीजेपी के 177 और कांग्रेस के 155 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है. दोनों ही राजनीतिक दल टिकट वितरण में पार्टी के सर्वे को प्राथमिकता की बात कर रहे थे, लेकिन पहली सूची में दावों के उलट वंशवाद जमकर चला है.

सबसे पहले बात कांग्रेस की करते हैं जिन पर वंशवाद का आरोप हमेशा से ही लगते रहे हैं. इस चुनाव में ही उसकी छाप साफतौर पर दिख रही है. कई बड़े नेताओं के 'अपनों' को कांग्रेस ने टिकट दिया है.

कांग्रेस में इन नेताओं के रिश्तेदारों को मिले टिकट

-दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह

-दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह

-दिग्विजय सिंह के भतीजे प्रियव्रत सिंह

-सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे

-हजारीलाल रघुवंशी के बेटे ओम प्रकाश रघुवंशी

-अरुण यादव के भाई सचिन यादव

-सत्यव्रत चतुर्वेदी के भाई आलोक चतुर्वेदी

- सुंदरलाल तिवारी की बहू अरुणा तिवारी

- इंद्रजीत पटेल के बेटे कमलेश्वर पटेल

- कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया

- कांतिलाल भूरिया की भतीजी कलावती भूरिया

- जमुनादेवी का भतीजा उमंग   

बीजेपी में वंशवाद की सूची लंबी

वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को पानी पी पीकर कोसने वाली बीजेपी भी इससे अछूती नहीं है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी बीजेपी की पहली सूची में कई नेता पुत्रों या अपनों को टिकट दिया गया है जिसकी लिस्ट कांग्रेस से ज्यादा बड़ी है.

-पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और मंत्री सुरेंद्र पटवा

-पूर्व सांसद कैलाश सारंग के बेटे मंत्री विश्वास सारंग

-पूर्व सांसद कैलाश जोशी के बेटे और मंत्री दीपक जोशी

-वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार के बेटे मुदित शेजवार

-मंत्री हर्ष सिंह के बेटे विक्रम सिंह

-आरडी प्रजापति के बेटे राकेश प्रजापति

-लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत

-सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव

-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के बेटे अशोक रोहाणी

-केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी

-बीजेपी नेता विजय खंडेलवाल के पुत्र हेमंत खंडेलवाल

-पूर्व मंत्री तुकोजीराव पवार की पत्नी गायत्री राजे पवार

-पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की पत्नी नीता वर्मा

-पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र सकलेचा के पुत्र ओमप्रकाश सकलेचा

-पूर्व केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के भाई जालम सिंह पटेल

-पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण पांडे के पुत्र राजेंद्र पांडे

यही नहीं, बीजेपी और कांग्रेस दोनों की पहली सूची में वंशवाद की झलक है. लेकिन एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों ही राजनीतिक दल हास्यास्पद तरीके से खुद को वंशवाद से दूर बता रहे हैं. बहरहाल, इतना ज़रूर साफ है कि चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने टिकट देने से पहले बातें तो बहुत की, लेकिन जब टिकट देने की बारी आई तो कुनबे का मोह नहीं छोड़ पाए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...