Skip to main content

उद्धव का निशाना, 'कुंभकरण' हो गई है BJP, जागकर बनवाए राम मंदिर










अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है. शिवसेना प्रमुखउद्धव ठाकरे ने बीजेपी को 'कुंभकरण' बताते हुए कहा कि उसे (बीजेपी को) उठकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने की जरूरत है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो राम नाम का लेकर सत्ता में आए वो अब पिछले 4 साल से सोए हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता का लाभ उठा रही है, जबकि भगवान अब भी निर्वासन में रह रहे हैं. अब हर हिंदू कह रहा है 'पहले मंदिर फिर सरकार.'

ठाकरे ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश की सरकार और बीजेपी ने विश्वासघात किया है. अब 25 वर्ष बीत चुके हैं और अब तक राम मंदिर नहीं बनवाकर हमें धोखा दिया गया है. हर चुनाव में राम मंदिर का वचन दिया गया, लेकिन राम मंदिर वालों की सत्ता केंद्र और उत्तर प्रदेश में आने के बावजूद राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया. प्रभु रामचंद्र अपनी ही अयोध्या में वनवासी बन गए.

उद्धव ने कहा कि जो लोग अयोध्या से शिवसेना के कनेक्शन के बारे में पूछ रहे हैं वो इतिहास को भूल चुके हैं. जब शिवसैनिकों ने बाबरी मस्जिद के गुंबद को ढहाया था और तब शिवसेना प्रमुख ने गर्व से कहा था कि ऐसा करने वाले शिवसैनिक हैं.

2019 से पहले राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ करो

उन्होंने कहा कि बाबरी गिरने के बाद भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ, यह राम और हिंदुत्व का अपमान है. उन्होंने कहा कि न्यायालय का बहाना दिखावा है, राम मंदिर का निर्माण अदालत नहीं बल्कि आज की सरकार करेगी, क्योंकि राम के नाम पर तुमने वोट मांगे थे इसलिए 2019 से पहले एक अध्यादेश निकालकर सीधे राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ करो.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...