Skip to main content

केजरीवाल पर मिर्च से हमला, आप बोली- BJP से जुड़ा होगा हमलावर






दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा है. राजधानी दिल्ली में सचिवालय में केजरीवाल के ऊपर किसी ने मिर्च पाउडर फेंक दिया.

सचिवालय में मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बाहर किसी अज्ञात शख्स ने मिर्च पाउडर डाला. बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा है. कुछ ही देर में केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

दिल्ली सीएम पर जिस व्यक्ति ने मिर्च पाउडर फेंका है, उसका नाम अनिल शर्मा है. अनिल नारायणा दिल्ली के रहने वाले हैं. अभी उन्होंने IP स्टेट थाने ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर जिस वक्त अरविंद केजरीवाल लंच करने जा रहे थे, तभी शख्स ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी.



दिल्ली के मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंकने वाले को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्त में ले लिया है. जिस दौरान केजरीवाल अपने चेंबर से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी आंखोंं में मिर्च पाउडर डाला गया.

आप ने इस हमले के फौरन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हमले के पीछे बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा दिया है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोगों में संदेश दिया जा रहा है कि अगर 'आप' नेताओं पर हमला करेंगे तो आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा. केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी कि उसको कोई सजा नहीं मिलेगी. जो भी असामाजिक तत्व हैं, उन्हें ये संदेश दिया जा रहा. सौरभ भारद्वाज ने नाथू राम गोडसे का जिक्र करते हुए कहा कि इसी तरह का संदेश आज भी दिया जा रहा कि अगर आप नेताओं पर हमला करेंगे तो कुछ नहीं बिगड़ेगा.

हमें यकीन है कि इस हमले के तार भाजपा से जुड़े हुए होंगे. पूरा माहौल भाजपा द्वारा प्रायोजित किया गया है. मोदी प्रशासन केजरीवाल पर हमला करने वालों की पूरी तरह मदद कर रही है. ये मुख्यमंत्री की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है. आज ये हमारे साथ हो रही, कल यही दूसरी पार्टियों के साथ भी होगा. वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि मोदी सरकार अपराधियों को पूरा संरक्षण दे रही है.

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि  मुख्यमंत्री बिलकुल ठीक हैं. उनके साथ धक्का-मुक्की की गई है. उनका चश्मा टूट गया है.

सिसोदिया ने सवाल किया कि आखिर मुख्यमंत्री के ऑफिस के बाहर ऐसा कैसे हुआ? ऐसी तीन घटनाएं हुई हैं. लेकिन किसी में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ये इस तरह जो लगातार हमले करवाए जा रहे हैं, इससे भाजपा सोच रही है कि हम डर जाएंगे तो ऐसा नहीं है. कभी मंच पर बॉटल फेंकी जाती है, तो कभी और तरीकों से हमले कराए जाते हैं.

इधर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि अभी तक की जांच में यह बात सामने है कि सीएम के ऊपर चिली पाउडर नहीं फेंका गया. आरोपी शख्स का पास सीएम ऑफिस से ही बना था. आरोपी सुशील की मां बीमार है. वह सहायता के लिए सीएम से मिलने पहुंचा था.

राज्य के मुख्यमंत्री पर हमला होने की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है. बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है, जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा ने इसे सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि सचिवालय जैसे सुरक्षित जगह पर सीएम की सुरक्षा के साथ हुआ ये मामला काफी गंभीर है.







वहीं आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की आंखों में धूल झोंकी है, अब उनपर ऐसा हमला हुआ है तो उन्हें कुछ एहसास हुआ होगा. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का हमला होना निंदनीय है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...