Skip to main content

वसुंधरा राजे ने कोटा राज परिवार को कांग्रेस से BJP में मिलाया







राज परिवार का कोई सदस्य कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हो तो राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दिल दुखता है. वसुंधरा राजे नामांकन के आखिरी दिन से एक दिन पहले रात कोटा के पूर्व राजपरिवार को बीजेपी में शामिल करने में कामयाब रहीं. गौरतलब है कि वसुंधरा राजे खुद धौलपुर राजपरिवार से हैं.

कोटा का राजपरिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और कोटा के पूर्व महाराज ईज्यराज सिंह कांग्रेस के सांसद भी रहे हैं. उनके पिता भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहे हैं, लेकिन वसुंधरा राजे ने इनकी पत्नी कल्पना सिंह को लाडपुरा विधानसभा से बीजेपी का टिकट देकर कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतार दिया है.

अपनी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए वसुंधरा राजे आज खुद कोटा राज परिवार के निवास सिटी पैलेस पहुंची और वहां तिलक लगाकर ईज्यराज सिंह और उनकी पत्नी कल्पना सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई. इस मौके पर कोटा के सांसद ओम बिरला भी मौजूद थे.

इस मौके पर वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं जब भी कोटा राज परिवार के सदस्यों को देखती थी कि वह कांग्रेस में है तो मेरा मन दुखता था. कुमार ईज्यराज सिंह को तो मैं अपने बेटे दुष्यंत की तरह मानती हूं, लेकिन आज कल्पना और ईज्यराज के हमारी परिवार में वापस आने से मजबूती मिली है और हमें खुशी भी मिली है.

राहुल गांधी ने जब झालावाड़ से लेकर कोटा तक का रोड शो किया था तो खुद राहुल गांधी ईज्यराज सिंह को हर जगह आगे रखते थे. हालांकि, ईज्यराज की इच्छा अपनी पत्नी को कांग्रेस से लाडपुरा से टिकट दिलवाना थी.

हालांकि, लाडपुरा की सीट अल्पसंख्यक कोटा के तहत गुड्डू नईम को चली गई. इससे नाराज होकर ईज्यराज सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया.

इस बात को लेकर भी राजस्थान में चर्चा है कि जयपुर के पूर्व राजकुमारी दिया सिंह का टिकट वसुंधरा राजे ने सवाई माधोपुर से काट दिया. राजे और दिया सिंह के बीच राजमहल होटल की जमीन को लेकर लंबे समय तक विवाद चलता रहा था.

टिकट कटने पर दिया सिंह ने कहा कि मैं उनसे नाराज नहीं हूं क्योंकि वही मुझे राजनीति पर लेकर आई थी और उनके कहने पर ही मैंने चुनाव लड़ा था.

इसी तरह वसुंधरा राजे आज कोटा में कांग्रेस के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा को भी औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल करवाया. ममता शर्मा को भी कल पीपल्दा विधानसभा से बीजेपी का टिकट थमाया है. ये खुद के लिए या अपने बेटे के लिए बूंदी से टिकट चाह रही थीं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...