Skip to main content

यूपी: BJP की बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने उड़ाई नियमों की धज्जियां










भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुट गई है. मोदी और योगी सरकार की नीतियों के प्रचार करने और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश में 'कमल संदेश बाइक रैली' निकाली गई. इस दौरान ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. रैली में शामिल ज्यादातर कार्यकर्ता बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आए.

बीजेपी सरकार के कई मंत्री भी बाइकों में सवार होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल हुए. हालांकि ये मंत्री बाइक चलाने के दौरान हेलमेट लगाए रहे, लेकिन उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ता बिना हेलमेट के दिखे. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर कमल संदेश बाइक रैली को रवाना किया.







इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विशाल कमल संदेश बाइक रैली का मकसद केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है. कमल संदेश बाइक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को महाशक्ति के रूप में पूरी दुनिया में स्थापित किया है. साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास योजनाओं के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है.

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों पर विश्वास करता है. जो इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे पास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की साढ़े 4 वर्षों की उपलब्धियों की एक लंबी सीरीज है, जो समाज के हर व्यक्ति के लोगों से जुड़ी हुई है. लिहाजा यह हमारा नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है कि हम मोदी सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं.'

प्रदेश भर में निकाली गई रैली में बीजेपी के दिग्गजों ने संभाली कमान

इसके अलावा प्रयागराज महानगर में निकाली गई कमल संदेश बाइक रैली में उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अमेठी में प्रदेश सरकार में राज्‍यमंत्री सुरेश पासी और बलिया में राज्‍यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने हिस्सा लिया. भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक और प्रदेश सरकार में राज्‍यमंत्री अर्चना पाण्‍डेय ने कन्‍नौज में आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में हिस्‍सा लिया.


इसके अतिरिक्त केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बाराबंकी और भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह (केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे) ने गोरखपुर में आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में शामिल हुए. भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मण आचार्य और प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्‍यमंत्री गिरीश यादव ने जौनपुर में आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में हिस्‍सा लिय



वहीं, सीतापुर में आयोजित कलम संदेश बाइक रैली में पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, हरदोई में भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष जेपीएस राठौर, ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सुल्तानपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कमल संदेश बाइक रैली में हिस्‍सा लिया.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...