Skip to main content

BJP नेता का ऐलान- अयोध्या में हिंदुओं को बुलाओ, मंदिर बन जाएगा









अयोध्या राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन उससे पहले मंदिर निर्माण को लेकर समर्थक नेताओं और संतों की बयानबाजी जोरों पर है. बीजेपी नेता और विश्व हिंदू परिषद से ताल्लुक रखने वाली साध्वी प्राची ने मंदिर निर्माण पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को ही राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे.

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय संत समिति के धर्मा देश में साध्वी प्राची ने कहा कि 6 दिसंबर को बाबरी का ढांचा गिराया गया था. अगर 6 दिसंबर तक या उसके पहले राम मंदिर निर्माण की घोषणा नहीं होती तो संत समाज खुद ही राम मंदिर निर्माण की घोषणा कर देगा.

उन्होंने कहा, 'राम जी का मंदिर बनेगा धूम-धाम से. 6 दिसंबर को ही हमें शिलान्यास करना है. अयोध्या के अंदर हिन्दुस्तान के हिन्दुओं को बुलाओ, राम मंदिर की घोषणा करो. किसी की जरूरत नहीं. राम मंदिर बन जाएगा.'

साध्वी प्राची के अलावा रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने भी बड़ा बयान दिया है. राम विलास वेदांती ने कहा कि दिसंबर में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा. राम विलास वेदांती ने दावा किया कि बिना अध्यादेश के, आपसी सहमति के जरिए ही अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और लखनऊ में एक मस्जिद बनाई जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट से रास्ता नहीं निकला तो आएगा बिल- रामदेव

वहीं, योगगुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर निर्माण पर कहा कि न्यायालय से निर्णय में देरी हुई तो संसद में इसका बिल आएगा और आना भी चाहिए. राम जन्मभूमि पर राम का मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा. इसीलिए सारे संतों ने और इस भारत भूमि के राम भक्तों ने यह संकल्प व्यक्त किया है कि अब राम मंदिर में अब और देरी नहीं होगी.

बाबा रामदेव ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसी वर्ष कुछ शुभ समाचार मिल सकता है. संसद लोकतंत्र में सर्वोपरि है और संसद चाहेगी तो राममंदिर क्यों नहीं बनेगा.'

यूपी सरकार ने कहा- जरूर बनेगा राम मंदिर

इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर उत्तर प्रदेश सरकार का एक अहम बयान आया है. राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर पर हम कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि ये मामला अभी अदालत में है. डिप्टी सीएम ने कहा, 'दबाव या प्रभाव की बात नहीं है...जो मामला कोर्ट में है उस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं...लेकिन अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर जरूर बनेगा, कब बनेगा ये तिथि हम नहीं बता सकते हैं...ये हमारे हाथ में नहीं है, ये कोर्ट के हाथ में है.'

केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि अब रामलला की जन्मभूमि पर कोई बाबर के नाम की इमारत और स्मारक कोई नहीं बना सकेगा. इस मामले में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला. डिप्टी सीएम ने कहा कि वे जरूर जानना चाहेंगे कि जनेऊधारी राहुल गांधी और भगवान विष्णु का मंदिर बनाने की घोषणा करने वाले अखिलेश यादव का इस बारे में क्या कहना है वे इसे जरूर जानना चाहेंगे.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम लला की विशाल प्रतिमा लगाने से कोई नहीं रोक सकता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या का विकास करने से कोई नहीं रोक सकता है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...