Skip to main content

छत्तीसगढ़ में राहुल का BJP पर हमला, PM और CM को बताया भ्रष्ट







छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार जारी है. उन्होंने बिलासपुर के तखतपुर, कोरबा के कटघोरा, कवर्धा और भिलाई में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी आक्रामक रैली की. राहुल गांधी ने भ्रष्ट्राचार और कुशासन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रमन सिंह सरकार पर तीखा हमला बोला.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दूसरे दौर के चुनावी प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वो उन इलाकों में अपनी सभाएं कर रहे हैं, जहां OBC और अनुसूचित जाति वर्ग का खासा प्रभाव है. दिलचस्प बात यह है कि अभी तक राहुल गांधी ने ऐसी कोई रैली और आमसभा नहीं रही, जिसमें उन्होंने राफेल सौदे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला ना किया हो.

उनकी सभाओं में नोटबंदी, जीएसटी और राफेल का जिक्र प्रमुखता से हो रहा है. लेकिन छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे. पहले दौर के बाद दूसरे दौर में भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लेकर आक्रामक रुख बनाए रखा है.

कोरबा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नोटबंदी को हिन्दुस्तान का बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि नोटबंदी की सच्चाई जल्द ही देश की जनता के सामने आएगी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की गरीब जनता, किसान, मजदूर, माता-बहनें भी लाइन में लगी रहीं, लेकिन अमीर लोग लाइन में क्यों नहीं दिखे.

राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार देश की जनता, छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा चोरी कर देश के चुनिंदा अमीर लोगों की जेब में डाल रही है. राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आएगी तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दो साल से किसानों को बोनस नहीं दिया गया, हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले दो साल का बोनस दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राफेल पर कौन बोल रहा है सच? राहुल बोले- पिक्चर अभी बाकी

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में भूमि अधिग्रहण को लेकर रमन सरकार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बड़ा मुद्दा अधिग्रहण भी है, यहां सरकार पहले  जमीन छीन लेती है और अपने हिसाब से कम कीमत पर उसका मुआवजा बांटती है और फिर उसे उद्योगपतियों को दे देती है. उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ बाकी अन्य राज्यों जैसा नहीं है, ये हिन्दुस्तान का सबसे अमीर राज्य है इसके पास जल, जंगल और खदानें है. लेकिन इस राज्य की जनता सबसे गरीब है. उन्होंने कहा कि इसका कारण नरेंद्र मोदी या फिर रमन सिंह हैं जो सबका पैसा छीनकर उद्योगपतियों को देते हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...