Skip to main content

छत्तीसगढ़: BJP के 9 मंत्रियों को कांग्रेस दे रही कड़ी चुनौती





छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के 9 मंत्रियों समेत कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के आधा दर्जन नेताओं की प्रतिष्टा दांव लगी है. 20 नवंबर को होने वाले मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम उम्मीदवारों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. कांग्रेस के सीएम इन वोटिंग टीएस सिंहदेव को अंबिकापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के अनुराग सिंहदेव कड़ी चुनौती दे रहे हैं.

दूसरे सीएम इन वोटिंग चरणदास महंत की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है. वह सक्ति विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. उनके खिलाफ बीजेपी ने मेधाराम साहू को मैदान में उतारा है. तीसरे ताम्रध्वज साहू की स्थित भी मजबूत आंकी जा रही है. वह दुर्ग ग्रमीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. साहू दुर्ग संसदीय क्षेत्र से सांसद भी हैं. उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के जागेश्वर साहू से है.

रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से सत्यनारायण शर्मा को त्रिकोणीय संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें बीजेपी के नंदे साहू और जनता कांग्रेस के ओमप्रकाश देवांगन कड़ी चुनौती दे रहे है. इसी तरह आरंग से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया को भी बीजेपी उम्मीदवार संजय ढीढी कड़ी चुनौती दे रहे हैं. जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है. उनका मुकाबला बीजेपी के मोतीलाल साहू के साथ है. बीजेपी का एक धड़ा उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताकर उनका अब भी विरोध कर रहा है. 

वहीं बीजेपी ने भी बड़े मंत्रियों की जीत को लेकर घमासान मचा है. राज्य के पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर त्रिकोणीय संगर्ष में फंस गए हैं. उन्हें कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नीलम चंद्राकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं. यहां कांग्रेस की लक्ष्मीकांता साहू भी अब काफी मजबूत स्थिति में आ गई हैं. लिहाजा मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

बिलासपुर विधानसभा सीट में राज्य की आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल को कांग्रेस के शैलेश पांडे कड़ी टक्कर दे रहे हैं. रायपुर पश्चिम में पीडब्ल्यू मंत्री राजेश मूणत को कांग्रेस के विकास उपाध्याय से कड़ी चुनौती मिल रही है. रायपुर दक्षिण से राज्य के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपनी रिकॉर्ड तोड़ जीत में जुटे हुए हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया अग्रवाल से है. भिलाई में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे को भी कांग्रेसी उम्मीदवार देवेंद्र यादव कड़ी चुनौती दे रहे हैं.

खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले को मुंगेली विधानसभा सीट में कांग्रेस के राकेश पात्रे से कड़ी चुनौती मिल रही है. यही हाल खेल मंत्री भईया लाल रजवाड़े का है. उन्हें बैकुंठपुर से कांग्रेस के अंबिका सिंहदेव कड़ी चुनौती दे रहे हैं. 

गौरतलब है कि छतीसगढ़ में मंगलवार को दूसरे दौर की वोटिंग सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगी . राज्य की शेष 72 सीटों पर 1079 प्रत्याशी मैदान में हैं. राज्य के एक करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदाताओं की सुविधा के लिए 19 हजार 296 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...