Skip to main content

टिकट कटने से नाराज BJP वर्कर का हंगामा, 250 ने पार्टी छोड़ी





राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची के आने के बाद जयपुर के पार्टी कार्यालय में हंगामा मचा हुआ है. जिन नेताओं का टिकट कटा है उनके समर्थक बीजेपी मुख्यालय में सुबह से नारेबाजी कर रहे हैं.

टिकट कटने वालों को मनाने की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी गई है. लेकिन अजमेर के किशनगढ़ से विधायक भागीरथ चौधरी का टिकट काटने से नाराज समर्थक जयपुर मुख्यालय में घुसकर हंगामा करने लगे. इसके बाद नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शेखावत का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी. किसी तरह से शेखावत मान मनौव्वल कर प्रदर्शनकारियों को बाहर लेकर आए और मैदान में जमीन पर बैठकर उनसे बातचीत करनी चाही. लेकिन हंगामा बंद नहीं हुआ. अंत में विरोध बढ़ता देख पुलिस बुलाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: राजस्थानः कहीं नेता के बेटे तो कहीं बहू को BJP से मिला टिकट

फिलहाल बीजेपी दफ्तर में चारों तरफ पुलिस की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई तोड़फोड़ नहीं हो. लेकिन हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. किशनगढ़ के करीब 50 बीजेपी पदाधिकारियों ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसके अलावा करीब एक दर्जन जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है. टिकट कटने के विरोध में ढाई सौ से ज्यादा बीजेपी पदाधिकारियों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी ने 131 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की थी. बीजेपी की इस पहली सूची में 85 वर्तमान विधायकों को टिकट थमाया गया है, वहीं 25 नए चेहरों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. बीजेपी की पहली सूची में 12 महिलाओं को मौका मिला, वहीं 32 युवा चेहरों पर भी पार्टी ने विश्वास जताया है. इसके अलावा इस सूची में 17 एससी उम्मीदवार और 19 एसटी उम्मीदवारों को अपना भाग्य आजमाने का मौका दिया गया है. लिहाजा जिनके टिकट कटे हैं उनके नाराज समर्थकों का हंगामा जारी है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...