Skip to main content

राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट: ज्ञानदेव समेत 15 MLA, 3 मंत्रियों के टिकट कटे






राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. अपनी दूसरी सूची में बीजेपी ने 15 विधायक और 3 मंत्रियों का टिकट काटकर इन सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिनके टिकट कटे हैं उन्हें पार्टी संतुष्ट कर पाती है या वे पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार करेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसके बाद टिकट कटने से नाराज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने पार्टी को बर्बाद करने की चेतावनी देते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. वहीं मंगलवार को बीजेपी को झटका देते हुए नागौर से विधायक हबीबुर्रहमान भी कांग्रेस में शामिल हो गए, तो दौसा से बीजेपी सांसद हरीश मीणा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया.






3 मंत्रियों के कटे टिकट

पहली सूची में अपनी जगह बना पाने में नाकामयाब रहे मौजूदा चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ और झोटवाड़ा से विधायक और उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का नाम दूसरी सूची में शामिल होने से इन दोनों के लिए राहत भरी खबर है. लेकिन चुरू जिले की रतनगढ़ सीट से देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां का टिकट गया है. रिणवां के अलावा बूंदी के केशोरायपाटन से विधायक और मंत्री बाबूलाल वर्मा का टिकट कट गया है और इस सीट पर कोटा से रामगंज मंडी से विधायक चंद्रकांता मेघवाल को टिकट दिया गया है. इसके अलावा बांसवाड़ा से बीजेपी विधायक और मंत्री धन सिंह रावत का भी टिकट कटा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: बागियों ने बढ़ाई मुख्यमंत्री राजे की मुसीबत

ज्ञानदेव आहूजा समेत 15 विधायकों के कटे टिकट

बीजेपी की दूसरी सूची में वर्तमान मंत्रियों के साथ जिन विधायकों के टिकट कटे हैं इनमें सबसे चर्चित नाम अलवर जिले के रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा का है. ज्ञानदेव आहूजा अक्सर अपने विवादास्पद बयानों की वजह से चर्चा में रहते थे. आहूजा के अलावा किशनाराम नाई विधायक डूंगरगढ़, लक्ष्मीनारायण बैरवा विधायक चाकसू, आरसी सुनेरीवाल विधायक डग, जीतमल खांट विधायक गढ़ी, रानी कोली विधायक बसेड़ी, शैतान सिंह विधायक पोकरण, तरुण राय कागा विधायक चौहटन, छोटू सिंह भाटी विधायक जैसलमेर, कृष्ण कड़वा विधायक संगरिया, गीता वर्मा विधायक सिकराय, राजकुमारी जाटव विधायक हिण्डौन, मंगला राम विधायक कठूमर, रानी सिलोटिया विधायक बसेड़ी और शिमला बावरी विधायक अनूपगढ़ शामिल हैं.

खास बात यह है कि बीजेपी की दूसरी सूची में भी किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया है. वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी और सरकार में नंबर दो यूनुस खान का नाम भी डिडवाना सीट से अभी तय नहीं हुआ है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...