Skip to main content

ब्रह्मोस जासूसी कांडः दो महिला वैज्ञानिकों को ATS की








देश को हिलाकर रख देने वाले ब्रह्मोस जासूसी कांड में फंसी कानपुर और आगरा की दो महिला वैज्ञानिकों को यूपी एटीएस की जांच टीम ने क्लीनचिट दे दी है. इस मामले में पाक जासूस निशांत अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद इन दो महिला वैज्ञानिकों को हिरासत में लिया गया था.

यूपी एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरुण ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों महिला वैज्ञानिकों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई. उनकी जांच पड़ताल के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. इसलिए उन्हें इस जासूसी कांड के मामले में गिरफ्तार करने का कोई मतलब नहीं है.

बताते चलें कि यूपी एटीएस और महाराष्ट्र एटीएस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत बीते 8 अक्टूबर को नागपुर से निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. वह कानपुर का रहने वाला है. एटीएस को निशांत के घर और पर्सनल लैपटॉप से अतिसंवेदनशील और गोपनीय रिकॉर्ड मिले थे. कानून वो सब निशांत के लैपटॉप में नहीं होने चाहिए थे.

आरोप है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के इंजीनियर निशांत अग्रवाल ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान और अमेरिका को दे रहा था. असीम अरुण के मुताबिक निशांत का भंडाफोड़ होने के बाद आगरा और कानपुर के रक्षा प्रतिष्ठानों में तैनात दो महिला वैज्ञानिकों को हिरासत में लिया गया था. उनसे कड़ी पूछताछ की गई. उनकी जांच पड़ताल की गई लेकिन दोनों के पास कुछ संदिग्ध नहीं मिला.

निशांत पर ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट की जानकारी लीक करने का आरोप लगा था. अब निशांत के बारे में नया खुलासा हुआ है. निशांत अग्रवाल को सिर्फ हनीट्रैप का ही शिकार नहीं बनाया गया था, बल्कि उसके कंप्यूटर पर जासूसी के लिए स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर भी अटैच कर दिया गया था.

यह स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर उसको ईमेल लिंक के जरिए भेजा गया था. इसके बाद रिमोट एक्सेस से उसके पूरे लैपटॉप को ही हैक कर लिया गया था. यानी निशांत के लैपटॉप में जितना डाटा था और जो भी वह काम करता था, उसकी जानकारी स्पाइवेयर भेजने वाले पहुंच गई थी.

निशांत से लंबी पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. नियमों के मुताबिक किसी भी अधिकारी के लिए निजी कंप्यूटर पर ऐसे ऑफिशियल दस्तावेजों को रखना गैरकानूनी है. अब तक की पूछताछ में निशांत अग्रवाल ने कई लोगों के नाम का खुलासा किया है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...