Skip to main content

कोटा में बोले मोदी- आपके एक वोट ने रोकी 90 हजार करोड़ की चोरी













प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान के सियासी रण में उतर गए हैं. राजस्थान में वसुंधरा राजे की नैया पार लगाने के लिए मोदी आज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. भीलवाड़ा और बनेश्वर धाम के बाद उन्होंने कोटा में जनसभा को संबोधित किया.

कोटा में उन्होंने कहा कि आपके एक वोट ने हिन्दुस्तान में हर साल 90 हजार करोड़ की जो चोरी होती थी उसे रोकने का काम किया है. इस चोरी को समझाते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का उदाहरण दिया. पीएम ने सोनिया गांधी और यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए बताया, 'जब मैडम रिमोट कंट्रोल से दिल्ली में सरकार चला रही थीं, तो जो बेटी पैदा नहीं हुई, सरकारी कागजों में वो बेटी विधवा हो जाती थी और सरकारी खजाने से उसे पेंशन जाती थी. जिस परिवार का अस्तित्व भी नहीं था, उसके नाम से रौशन निकलता था और चोरी कर लिया जाता था.' पीएम मोदी ने कि हमने इस चोरी को रोकने काम किया है.

बनेश्वर में क्या बोले मोदी

इससे पहले बनेश्वर धाम में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका प्यार ब्याज समेत लौटाऊंगा. उन्होंने कहा कि जब तक अटल जी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने, तब तक कांग्रेस को कभी आदिवासियों की याद नहीं आई. आजादी के इतने सालों के बाद जब अटल जी प्रधानमंत्री बने, तब पहली बार अटल जी ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया. आदिवासी मंत्री बनाया. आदिवासियों के लिए अलग बजट बनाया और तबसे आदिवासियों के विकास की गाथा शुरू हुई. चुनाव से पहले वादे करना और फिर उसे भुला देना यही कांग्रेस का काम है.

पीएम ने कहा कि हमारा मत है कि देश के अंदर बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, किसान को सिंचाई, बुजुर्गों को दवाई और जन-जन की सुनवाई का पूरा प्रबंध होना चाहिए. आजादी के 75 साल होने के मौके पर यानि 2022 तक मैंने ये संकल्प लिया है कि तब तक देश के हर नागरिक के पास अपना मकान होगा. ये घर पूरा होगा, यानि घर में नल, नल में जल, बिजली, गैस कनेक्शन सब कुछ होगा. राजस्थान में सात लाख घरों की चाबी लोगों को दी जा चुकी हैं.

राहुल पर हमला

पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि ये नामदार का ज्ञान बहुत कम है. वे कैलान मानसरोवर हो आते हैं, लेकिन उन्हें वहां के बारे में कुछ नहीं पता. मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश में सिर्फ चार मोबाइल फैक्ट्री थीं, जबकि आज ये 125 हैं. मोदी ने कहा कि जिन्हें मूंग और चने में फर्क नहीं पता वे किसान की बात करते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आज इतनी सिकुड़ गई है कि वे सिर्फ नामदार की होकर रह गई है. कांग्रेस का उसूल है कि सबसे पहले नामदार, फिर परिवार, फिर परिवार के दरबारी और फिर वोट बैंक के ठेकेदार, फिर जातिवाद, उसके बाद उन्हें देश में कोई याद आता है. हमारे लिए दल से बड़ा देश है.

भीलवाड़ा में क्यो बोले मोदी

इससे पहले पीएम ने राजस्थान के भीलवाड़ा में रैली की. रैली में उन्होंने कहा कि यहां एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी. मुंबई हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर है. जब दिल्ली में मैडम का राज चलता था, रिमोट कंट्रोल से चलता था, जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 26/11 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला करके हमारे देश के लोगों को, जवानों को गोलियों से भून दिया था. कांग्रेस उस समय देश भक्ति का पाठ पढ़ाती थी. बाद में वही कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आए दिन धमाके होते थे.

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा खुद पर दिये गए बयानों पर भी निशाना साधा. मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार मेरे मां-बाप के बाद मेरी जाति पर भी सवाल करते हैं. पीएम ने कहा कि आजादी के 60-65 साल बीत गया. कांग्रेस की चार पीढ़ी पर चायवाले के चार साल भारी हैं.उन्होंने कहा कि मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ. उसने गरीब मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाते हुए देखा था. इसलिए उसने आकर के देश के 90% घरों में गैस का चूल्हा पहुंचा दिया.

पीएम मोदी ने अपनी सरकार का काम गिनाते हुए कहा कि हमारे आने से पहले गांव में शौचालय की सुविधा 40 प्रतिशत भी नहीं थी. 4 साल में मोदी ने इसे 40 प्रतिशत से 95 प्रतिशत कर दिया. इसको काम कहते हैं. 65 साल में 40% और 4 साल में 95%. पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने काम किया है तो हिसाब भी देना होगा.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...