Skip to main content

उद्धव 50 हजार शिवसैनिकों के साथ पहुंचेंगे अयोध्या, संघ के नेता आज करेंगे मीटिंग











अयोध्या में सरगर्मियां तेज हो रही हैं. राम मंदिर निर्माण की तेज होती मांग के बीच संघ परिवार और शिवसेना ने कमर कस लिया है. संघ परिवार 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा करने जा रहा है, वहीं शिवसेना के 50 हजार कार्यकर्ता अयोध्या कूच करने के लिए तैयार हैं. शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने नया नारा 'हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार' भी दिया है.

इस बीच, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि 25 नवंबर को विवादित स्थल पर किसी को भी जाने न दिया जाए.

 

संघ ने अयोध्या कार्यक्रम की संभाली कमान

अयोध्या में धर्मसभा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे संघ परिवार की सक्रियता बढ़ती जा रही है. आरएसएएस के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल सोमवार को खुद अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे संतों के साथ मंथन करेंगे. डॉ. कृष्णगोपाल वीएचपी नेताओं और संघ परिवार के अन्य प्रमुख संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

संघ ने अयोध्या में सारी तैयारियों की कमान खुद संभाल ली है और जगह-जगह स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. वहीं, वीएचपी धर्मसभा में सतों के बैठने के लिए एक बड़ा मंच बनाने की योजना की है. राम जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर बनाने का संकल्प संतों को दिलाने की योजना है.

सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल के अयोध्या दौरे के बाद लखनऊ में 21 नवंबर को सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैया जी) लखनऊ में रहेंगे. उनके लखनऊ प्रवास का भी मुख्य मुद्दा अयोध्या की धर्मसभा है. इसके अलावा सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के अयोध्या में रहने की खबर है.

उद्धव 50 हजार शिवसैनिकों के साथ अयोध्या कूच करेंगे

वहीं, दूसरी ओर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना के तेवर सख्त हैं. रविवार को मुंबई में शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे के अयोध्या कूच को लेकर पार्टी की बैठक हुई. बैठक में तय हुआ कि शिवसेना के 100 नेता और 50 हजार कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे.

उद्धव ठाकरे के साथ 24 नवंबर को 100 नेताओं की टीम, राज्य से 25 हजार चुनिंदा पदाधिकारी और  25 हजार शिवसैनिक अयोध्या के लिए रवाना होंगे. उद्धव के अयोध्या दौरे की पूरी जिम्मेदारी पार्टी के सांसद संजय राउत पर है.

वहीं, लखनऊ से अयोध्या जाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे संभालेंगे। महाराष्ट्र से शिवसैनिकों का जत्था रेलवे, विमान और निजी वाहन से अयोध्या पहुंचेंगे. ठाकरे अयोध्या में सरयू तट पर 24 नवंबर को शाम 5 बजे महाआरती करेंगे.

यूपी प्रशासन सख्त

अयोध्या में बढ़ती सक्रियता से यूपी का शासन और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है. वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी ने रविवार को 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर निर्देश दिया कि विवादित स्थल तक जाने की अनुमति किसी को न दी जाए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...