Skip to main content

वसुंधरा के पास न कार- न मकान, 5 साल में 43 लाख की संपत्ति बढ़ी






राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने के साथ ही नेताओं की संपत्ति का खुलासा होने लगा है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की संपत्ति में 5 साल में 43.31 लाख रुपये का इजाफा हुआ है. नामांकन के अनुसार 5 साल पहले उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 66 लाख 51 हजार 631 रुपये थी, जो अब बढ़कर 4 करोड़ 9 लाख 82 हजार 689 रुपये हो गई है.

वसुंधरा राजे के पास 3,179 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी है जबकि 1 लाख 29 हजार 830 रुपये नकद हैं. जयपुर के इंदिरा गांधी नगर में 3530 वर्गफुट का प्लॉट है. वसुंधरा के पास अभी कोई मकान नहीं है, कोई कार नहीं है. उनके पास 5 साल पहले खेती की जमीन थी, जो अब नहीं है.

राजस्थान में सबसे अमीर उम्मीदवार जमींदार पार्टी की प्रत्याशी कामिनी जिंदल हैं. उनके पास 287 करोड़ 40 लाख की संपत्ति है. 5 साल में कामिनी जिंदल की संपत्ति में 93 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. कामिनी जिंदल ने श्रीगंगानगर सीट से नामांकन दाखिल किया है. इसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 287 करोड़ 46 लाख 43 हजार बताई है. 2013 के नामांकन में उन्होंने अपनी संपत्ति को 194 करोड़ बताई थी.

इनके पति 2010 राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी जोधपुर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. जबकि इनके पिता डी. अग्रवाल उद्योगपति हैं और जमींदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. 2013 में भी ये राजस्थान की सबसे अमीर प्रत्याशी थी और अब तक हुए नामांकन में इस बार भी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं.

बीजेपी के सबसे अमीर दूसरे प्रत्याशियों में वसुंधरा राजे की करीबी विधायक और राजस्थान में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी हैं. अशोक परनामी आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से भगवा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. अशोक परनामी के पास 30 करोड़ की प्रॉपर्टी है. नौ लग्जरी कारें और 1 किलो सोना है. वाहनों में ऑडी, वोल्वो और फॉर्च्यूनर, स्कोडा जैसी बड़ी-बड़ी गाड़ियां हैं.

पिछले चुनाव यानी 2013 में इनकी संपत्ति 25 करोड़ 38 लाख की संपत्ति थी. कांग्रेस में अब तक के सबसे अमीर में द्वारों में जयपुर के विद्याधर नगर सीट से प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल हैं जिनके पास 22 करोड़ दो लाख रुपये की संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास सात करोड़ 48 लाख रुपये की संपत्ति है और 3 किलो सोना है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...