Skip to main content

30 साल पहले गुजरे पिता, कांग्रेस उन्हें भी नहीं छोड़ रही: मोदी









मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार आखिरी दौर में है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. कांग्रेस द्धारा अपने माता-पिता पर किए गए जुबानी हमले पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं के हाल के बयान बताते हैं कि वे जनता का विश्वास खो चुके हैं. उनको मालूम पड़ चुका है कि वे शिवराज सिंह चौहान से मुकाबला नहीं कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि दो दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने मेरी मां को चुनाव में खींच लाया. मेरी मां जो मध्य प्रदेश को जानती तक नहीं हैं, क्या उनका इसमें खींचना सही है. और अब वे मेरे पिता को चुनाव में घसीट लाए हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे पिता जिनका 30 साल पहले ही निधन हो चुका है, ऐसा क्या कारण है कि वे मेरे माता-पिता को इसमें घसीट रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं किसी के परिवार के बारे में बयान नहीं देता लेकिन मैं पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ बोल रहा हूं. अगर मेरे माता-पिता राजनीति में होते तो कांग्रेसियों को उनपर बोलने का हक था.

पीएम मोदी यही नहीं रुके. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में कोई ऐसा है जो नामदार के खिलाफ बोल सके. वे बिना कोई सबूत दिए सिर्फ झूठ बोल रहे हैं. हमने विकास किया है और यही हमारा मुद्दा है.

पीएम मोदी की यह रैली मिर्जापुर नई मंडी में हुई. यहां से वे विदिशा सहित आसपास के जिलों की 15 विधानसभा सीटों तक पहुंचने किए. पीएम मोदी के साथ 15 प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद थे.

पीएम मोदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह को देखते ही उनके कुशासन की सारी कथा सामने आ जाती है और लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ता है, इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 55 कुशासन को छिपाने के लिए उस समय के नेताओं को पर्दे के पीछे कर दिया है.

क्या था कांग्रेस के नेता ने

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विलासराव मुत्तेवार ने पीएम मोदी को लेकर कहा था कि जिस प्रधानमंत्री मोदी के पिता का नाम किसी को पता नहीं है, वो मोदी राहुल गांधी से हिसाब मांगते हैं, जबकि एक राहुल गांधी हैं जिसकी पीढ़ियों के बारे में सबको पता है.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जो राहुल गांधी से भिड़ रहे हैं, नरेन्द्र मोदी को पीएम बनने से पहले कौन जानता था. आज भी पीएम नरेंद्र मोदी के बाप का नाम कोई नहीं जानता है, लेकिन राहुल गांधी के बाप का नाम तो क्या पीढ़ियों का नाम तक सभी को पता है और जिसके बाप का नाम पता नहीं वो प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी से हिसाब मांग रहे हैं. किस बात का हिसाब मांग रहे हैं.

'राम मंदिर पर कांग्रेस खेल रही खतरनाक खेल'

इससे पहले पीएम मोदी ने राजस्थान के अलवर में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राम मंदिर को सुप्रीम कोर्ट में टालने और जातिवाद फैलाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मामले को लेकर कहा कि कांग्रेस खतरनाक खेल कर रही है. सुप्रीम कोर्ट अयोध्या पर लोगों की बात सुनकर फैसला करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस महाभियोग लाकर सुप्रीम कोर्ट के जजों को डरा रही है.

पीएम मोदी अब इसके बाद जबलपुर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे. जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा करेंगे. यहां से पीएम मोदी जबलपुर की सभी 8 विधानसभाओं को साधने की कोशिश करेंगे.

इस दौरान जबलपुर विधानसभा के अलावा नरसिंहपुर, गोटेगांव, शाहपुरा, बहोरीबंद, मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...