Skip to main content

राजस्थान: बागियों को बख्शने के मूड में नहीं कांग्रेस, 28 नेता निकाले









राजस्थान कांग्रेस ने अपने 28 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है. विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने को लेकर बगावत पर उतारू कांग्रेस ने पहले इन नेताओं को मनाने की कोशिश की, पार्टी की एकता का वास्ता दिया, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया, लेकिन बागी झुकने को तैयार नहीं हुए.

आखिरकार कांग्रेस ने ऐसे 28 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है. युवक कांग्रेस के भी 6 नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है. पार्टी से निकाले गए नेताओं में 3 पूर्व मंत्री, एक पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और तीन पूर्व विधायक हैं. नामांकन वापसी का दिन खत्म होने के बाद भी कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं को 3 दिन का समय दिया था और कहा था कि पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में वह अपना नाम वापस ले लें. पर बागी नेता इसके लिए तैयार नहीं हुए.

कांग्रेस ने जिन बड़े नेताओं पर कार्रवाई की है, उनमें संयम लोढ़ा, बाबूलाल नागर, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री महादेव सिंह खंडेला, नाथूराम सिसोदिया, जगनाथ बुरडक, आलोक बेनीवाल, खुशवीर सिंह जोजावर, भीमराज भाटी, विक्रम शेखावत, गोपाल केशावत और राकेश मीणा शामिल हैं. इन 28 नेताओं में से 20 उम्मीदवार है जो पिछली बार भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे.

कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में अपने नेताओं को भेज कर बागी उम्मीदवारों को मनाने की कोशिश की. कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं मानने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. हालांकि, अविनाश पांडे के मुताबिक पिछले 10 दिनों में पार्टी ने 18 नेताओं को मनाने में कामयाबी पाई है. 

कहा जा रहा है कि ज्यादातर बागी अशोक गहलोत के समर्थक हैं, जिन्हें टिकट नहीं मिलने पर वह चुनाव में उतर गए. हालांकि, माना जा रहा है कि गहलोत समर्थक होने की वजह से ही नाम वापसी की अंतिम तारीख 21 नवंबर बीत जाने के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की गई.

इसी तरह से बीजेपी ने भी अपने बड़े नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है. इसमें वसुंधरा सरकार में शामिल चार मंत्री और चार विधायक भी हैं. दरअसल राजस्थान में करीब 19 सीटों पर सीधे-सीधे दोनों ही दलों के बागी बढ़त लिए हुए हैं इसमें से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस हो रहा है. माना जा रहा है कांग्रेस के बागी करीब 8 सीटों पर चुनाव जीतकर आ सकते हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...