Skip to main content

2019 के लोकसभा चुनाव में PM मोदी का रास्त रोक पाएंगे ये त्रिदेव?









साल 1989 में त्रिदेव नाम की एक हिंदी फिल्म आई थी, जिसके मुख्य कलाकार नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल और जैकी श्रॉफ थे. करीबन 30 साल के बाद एक बार फिर से त्रिदेव लोगों के सामने आई है. मगर इस बार या किसी फिल्म के रूप में नहीं, बल्कि राजनीतिक एकजुटता के परिचायक के रूप में सामने आई है.

दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों एक पोस्टर काफी देखा जा रहा है, जिसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव , कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर एक साथ दिखाई दे रही है.

इन तीनों नेताओं का यह पोस्टर 30 साल पुराने त्रिदेव फिल्म के पोस्टर की याद दिलाता है. तीनों नेता फिल्मी अंदाज में पोस्टर में दिख रहे हैं. राजनेताओं के त्रिदेव के इस पोस्टर में एक संदेश भी लिखा है, जिसमें कहा गया है, 'विरोधियों का करेंगे सर्वनाश और कहलाएंगे त्रिदेव.'

संदेश साफ है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ये तीनों नेता एक साथ चुनावी दंगल में नजर आएंगे और अपने विरोधियों को धूल चटा देंगे. हालांकि यहां सवाल यह उठता है कि त्रिदेव के इस पोस्टर में दिखने वाली एकजुटता क्या वाकई जमीन पर दिखाई देगी?

यह सवाल यहां इसलिए वाजिब है, क्योंकि पोस्टर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी साथ-साथ दिख रहे हैं. मगर हकीकत यह है वर्तमान में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में ये दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए यहां तक कहा है कि उसी की वजह से पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो पाया. तो बात साफ है कि पोस्टर पर दिखने वाले इन नेताओं की एकता को जमीन पर उतारना फिलहाल थोड़ा मुश्किल लग रहा है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...