Skip to main content

अयोध्या में 1992 जैसे हालात? हिन्दू संगठनों का जमावड़ा, किले में तब्दील रामनगरी







अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद रविवार को धर्मसभा का आयोजन करने जा रही है. वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शनिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देखते हुए भारी तादात में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इससे रामनगरी का माहौल गरमा गया है. अयोध्या में एक बार फिर 1992 जैसे हालात बनते दिख रहे हैं. अयोध्या मामले के पैरोकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि भीड़ जमा होने से अयोध्या में भय का माहौल है.

उद्धव ठाकरे शिवाजी के जन्मस्थान की मिट्टी लेकर शनिवार (24 नवंबर) दोपहर 2 बजे अयोध्या पहुंच रहे हैं. उद्धव के पहुंचने के पहले बड़ी तादाद में शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या में जुटना शुरू हो चुके हैं. विश्व हिंदू परिषद ने भी अपने सभी लोगों से अयोध्या पहुंचने की अपील की है, जहां एक बड़े सम्मेलन के ज़रिए वो सरकार पर संसद के ज़रिए मंदिर बनाने का रास्ता खोलने का दबाव बनाने की तैयारी में है.

किले में तब्दील अयोध्या

वहीं इलाके में माहौल ना बिगड़े इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद है. रामनगरी को किले में तब्दील कर दिया गया है. इलाके में पीएमसी की 48 कंपनी, आरएफ की 9 कंपनी, 30 एसपी, 350 उपनिरीक्षक, 175 हेड कॉन्स्टेबल, 1350 कॉन्स्टेबल, निगरानी के लिए 2 ड्रोन लगाए गए हैं. प्रशासन ने कस्बे को 7 जोन और 15 सेक्टरों में बांटा है. वहीं इलाके के लोग जरूरी सामान खरीदकर पहले से ही घर में रख रहे हैं. इलाके के लोगों को डर है कि कहीं 1992 जैसी घटना ना हो.

17 मिनट में तोड़ी थी मस्जिद- संजय राउत

शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बड़ा बयान देकर सरगर्मियां तेज कर दी हैं. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने 17 मिनट में बाबरी तोड़ दी तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है? राष्ट्रपति भवन से लेकर यूपी तक बीजेपी की सरकार है. राज्यसभा में ऐसे बहुत सांसद हैं, जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे. जो विरोध करेगा, उसका देश में घूमना मुश्किल होगा.' 

अखिलेश बोले- अयोध्या में सेना की तैनाती हो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और बीजेपी को ना तो सुप्रीम कोर्ट और ना ही संविधान में विश्वास है और वह अपने हित के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इसका ध्यान रखे और जरूरत हो तो अयोध्या में सेना की भी तैनाती की जाए. वहीं अखिलेश के इस बयान पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि वहां पर सेना की तैनाती की जरूरत है.

पुजारियों और साधु-संतों से मिलेंगे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे राम मंदिर निर्माण की हुंकार भरने के लिए शनिवार को दो दिनों के दौरे पर अयोध्या पहुंच रहे हैं. वो अयोध्या में पुजारियों और साधु-संतों के साथ बैठक भी करेंगे. 'हर हिंदू की यही पुकार पहले मंदिर फिर सरकार' यह नारा उद्धव ठाकरे ने अपने अयोध्या दौरे के पहले दिया था. उनका कहना है कि बीजेपी के लिए 15 लाख रुपए हर शख्स के खाते में डालने जैसा जुमला राम मंदिर भी है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा तब तक सरकार भी नहीं बनेगी.

क्या है कार्यक्रम..

उद्धव ठाकरे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के साथ ही सरयू तट पर पूजा- अर्चना भी करेंगे. इसके बाद वो साधु-संतों के साथ चर्चा करेंगे. उद्धव का कहना है कि लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो जाना चाहिए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...