Skip to main content

राजस्थान: 150 से ज्यादा नाराज कांग्रेसी कर्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी






राजस्थान में विधानसभा चुनाव के टिकटों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में कांग्रेस में गदर मच गया है . जगह-जगह प्रदर्शन चल रहे हैं. जयपुर,कोटा, बीकानेर, भरतपुर समेत करीब करीब सभी संभागों में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं.

जयपुर में जैसे ही किशनपोल विधानसभा सीट के टिकट का ऐलान हुआ शहर की पूर्व मेयर और कांग्रेस के महासचिव ज्योति खंडेलवाल ने नाराज होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. वहीं, विद्याधर नगर से दो बार चुनाव लड़ चुके विक्रम सिंह बगावत पर उतर आए हैं. उनके समर्थन में जयपुर के कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन हो रहा है. विक्रम सिंह ने संकेत दिए हैं कि वह निर्दलीय चुनाव में लड़ेंगे.

अजमेर में भी मसूदा से पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत निर्दलीय ताल ठोक दी है. कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर राकेश पारीक को मैदान में उतारा है. जैसलमेर में रूपा राम मेघवाल को कांग्रेस का टिकट दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनीता भाटी ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं. डूंगरपुर की चौरासी सीट से कांग्रेस के मंजुला रोत को उम्मीदवार बनाया तो दूसरे उम्मीदवार महेंद्र बरजोड़ बगावत पर उतर आए हैं.

कांग्रेस दफ्तर में पड़ी कुर्सियां तक जला डाली

कांग्रेस में सबसे ज्यादा प्रदर्शन राजस्थान में बीकानेर और कोटा में हो रहा है. बीकानेर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बीडी कल्ला का टिकट कट गया है जिसके खिलाफ रात से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगह रेलवे लाइन पर भी बैठकर ट्रेनें रोकी और कांग्रेस दफ्तर में पड़ी कुर्सियां तक जला डाली. कोटा में भी कोटा दक्षिण से राखी गौतम को टिकट दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता पंकज मेहता विरोध पर उतर आए हैं.

जयपुर का कांग्रेस मुख्यालय विद्रोही कांग्रेस नेताओं का अड्डा बना हुआ है, जहां पर एक दर्जन असंतुष्ट उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे हैं. बस्सी से टिकट न मिलने से नाराज लक्ष्मण मीणा के समर्थक लगातार यहां पर जमे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.

भीलवाड़ा में भी अनिल डांगी की उम्मीदवारी के खिलाफ कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर रोष जता रहे हैं. टोडाभीम में भी दो बार कांग्रेस से बागी रहे पृथ्वीराज मीणा को उम्मीदवार  बनाए जाने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. गुरुवार आधी रात को प्रत्याशियों की सूची जारी हुई थी. उसके बाद से अब तक करीब डेढ़ सौ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...