Skip to main content

राहुल गांधी का वार- बीजेपी ने 15 साल में बनाए 2 छत्तीसगढ़, हम खत्म करेंगे



 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक चुनावी जनसभा में राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में राज्य में 2 छत्तीसगढ़ बन गए हैं, एक गरीबों का और दूसरा अमीरों का. हमारी सरकार इसे खत्म करके रहेगी.

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मध्य प्रदेश दौरे से समय निकालकर अचानक छत्तीसगढ़ के कोरिया और बैकुंठपुर में चुनावी सभाएं लेने के लिए पहुंच गए. कांग्रेसी उम्मीदवारों से लेकर सभास्थल में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता अचानक राहुल को अपने सामने देखकर अचरज में पड़ गए.

एक छत्तीसगढ़ बनाएंगे हम

ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे राहुल गांधी अपनी जनसभाओं में बीजेपी के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ बना तब आपका सपना था कि यहां की जल, जंगल, जमीन, कोयला, खनिज का फायदा मिलेगा, लेकिन 15 सालों में आपने देखा कि राज्य में दो छत्तीसगढ़ बन गए. एक अमीरों का, सूट-बूट वालों का, बड़े-बड़े उद्योगपतियों का और दूसरा आम जनता का, महिलाओं का, युवाओं का. हमें दो नहीं एक छत्तीसगढ़ चाहिए, और उसमें न्याय चाहिए.

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने फसल का सही दाम देने का वायदा किया था, लेकिन आपको मिलता कितना है. यह केवल छत्तीसगढ़ की हालत नहीं पूरे देश की हालत है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 मनरेगा के बराबर 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए केवल 15 लोगों का कर्जा माफ किया है, लेकिन किसानों का एक रुपया तक माफ नहीं किया.

राहुल गांधी ने ऐसे उद्योगपतियों का नाम गिनाते हुए पीएम मोदी पर हमला किया. उन्होंने रमन सिंह पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वो दिनभर किसानों की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने न केवल आपका बोनस छीना बल्कि कर्जा माफ नहीं किया और फसल का सही दाम भी नहीं दिया.

10 दिन में कर्ज माफी

भाषण के दौरान राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर उनका कर्जा माफ होगा. उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी को मैं छत्तीसगढ़ से जवाब देना चाहता हूं, जैसे ही कांग्रेस की सरकार यहां आएगी, 10 दिन के अंदर सरकार हर किसान का कर्जा माफ कर देगी. यह काम हमने पंजाब में किया, कनार्टक में किया, और सरकार आने पर छत्तीसगढ़ में भी करेंगे. यही नहीं हम बोनस देने के साथ रमन सिंह ने जो दो सालों का बोनस छिना है, उसे भी हम आपको वापस दे देंगे.'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने आदिवासियों के लिए, किसानों के लिए पैसा, आदिवासी बिल और जमीन अधिग्रहण कानून दिया. इसमें किसानों से पूछकर ही जमीन ली जा सकती है और उसे मार्केट रेट से 4 गुना पैसा मिलना चाहिए, लेकिन रमन सिंह दो मिनट में जमीन छिन लेते हैं, आदिवासियों को पट्टा नहीं दिलवाते. कांग्रेस सरकार बनने पर इन कानूनों को छत्तीसगढ़ में लागू करेंगे. हमारी नीयत साफ है. हमारे सबके सब भाषण देख लो, कोई झूठा नहीं मिलेगा.

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में पूरा जोर लगा दिया है. राज्य में चुनाव प्रचार के लिए दो दिन से भी कम का समय रह गया है. लिहाजा कांग्रेस इस किले को फतह करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गई है.

छत्तीसगढ़ आने से पहले राहुल गांधी ने आज सुबह ट्वीट कर अपने आज के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'छत्तीसगढ़ आ रहा हूं आज, कोरिया जिले के बैकुंठपुर, जशपुर जिले के बगीचा, और सरगुजा जिले के दरिमा में जनसभाएं होंगी, फेसबुक के साथियों से फेसबुक लाइव के माध्यम से संपर्क बना रहेगा.'

दूसरे चरण का मतदान 20 को

बता दें कि दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है. 18 सीटों पर मतदान 12 नवंबर को ही हो चुका है. सभी 90 सीटों पर मतगणना 11 दिसंबर को होगी.

इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने एमपी में धुआंधार रैलियां की. राहुल ने एमपी के नौजवानों से वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर युवाओं को रोजागार, आदिवासियों को उनका हक और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.

राहुल गांधी ने देवरी, सिवनी के बरघाट और मंडला में जनसभाओं केा संबोधित किया. उन्होंने मध्यप्रदेश सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों पर बेरोजगारी रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीते दो सालों में बेरोजगारी दोगुनी हुई है और बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 75 लाख हो गई है.





Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...