Skip to main content

छत्तीसगढ़: दूसरे दौर में 1000 से ज्यादा उम्मीदवार, 23% करोड़पति





छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत 72 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया. इस चरण के मतदान में कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है. दूसरे चरण के मतदान से जुड़ी कई बातें यहां जानें...

1. दूसरे चरण में 1079 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसमें से 113 अनुसूचित जाति और 176 अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं, इसमें 119 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.

2. विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के दो मतदान केन्द्रों आमामोरा और मोढ़ में सुबह सात बजे से दोपहर तीन तक बजे तक तथा शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदान समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है.

3. दूसरे चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 19336 है. इसमें संवेदनशील मतदान केन्द्र 444 और संगवारी मतदान केन्द्र 118 हैं. संगवारी मतदान केंद्रों पर मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी.

4. आज हो रहे मतदान में कुल मतदाताओं की संख्या 1,54,00,596 है. जिसमें पुरुष मतदाता 77,53,337 और महिला मतदाता 76,46,382 हैं, वहीं तृतीय लिंग के 877 मतदाता हैं. मतदान संपन्न कराने के लिए 84688 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है.

5. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं. अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लगभग डेढ़ लाख जवानों को तैनात किया गया है.

6. राज्य के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर जिले के कुछ हिस्से नक्सल प्रभावित हैं, इन जिलों में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है.

7. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में मतदाता जिन 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे उनमें कसडोल सीट से विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और रमन मंत्रिमंडल के नौ सदस्य रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, भिलाई से प्रेम प्रकाश पांडेय, बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले, प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, कुरूद से अजय चंद्राकर और नवागढ़ से दयालदास बघेल शामिल हैं.

8. अंबिकापुर से विधानसभा में विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, पाटन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, सक्ति से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत, दुर्ग ग्रामीण से सांसद ताम्रध्वज साहू, मरवाही से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और कोटा से उनकी पत्नी रेणु जोगी के भाग्य का भी फैसला करेंगे.

9. दूसरे चरण की 72 सीटों में से 17 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए तथा नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 72 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस को 27 तथा बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी.

10. दूसरे चरण में कुल 1079 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, ADR ने इनमें से 1059 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया है. दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले 23% उम्मीदवार करोड़पति हैं, वहीं, कांग्रेस के 18 और भाजपा के 6 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...