Skip to main content

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए उमड़ी भीड़, लगा 10 KM लंबा जाम









गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर बनी दुनिया की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं. दिवाली की छुट्टी होने की वजह से यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या कई गुना बढ़ गई है. बता दें कि 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभभाई पटेल की इस स्टैच्यू का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को अनावरण किया था.

शनिवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए नर्मदा जिले के केवड़िया टाउन में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. माना जा रहा है कि शनिवार को 30 हजार से भी ज्यादा सैलानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंचे. सरदार पटेल की 182 लंबी स्टैच्यू देखने के लिए सरदार सरोवर नर्मदा निगम के ऑफिस पर टिकट लेने वालों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं.

जानें- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने की टिकट कितनी है?



शनिवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचाने वाली बसों में भी अफरातफरी का माहौल रहा. दरअसल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने वालों की भीड़ को देखते हुए नया नियम लाया गया है, जिसमें कहा गया है कि यहां पर आने वाले लोगों को अपने वाहनों को बाहर खड़ा करना पड़ेगा और बस से अंदर जाना होगा. वैसे अब तक सरदार सरोवर निगम को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से 50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है.

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के बारे में जानिए सब कुछ

वहीं, गुजरात सरकार बार-बार यह घोषणा कर रही है कि एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोग ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के Viewing Gallery को विजिट कर सकते हैं. यानी इसकी एक दिन की क्षमता ही पांच हजार है. लिहाजा लोग अपने टिकट और विजिट करने के टाइम को पहले ही बुक करा जाएं. इन सबके बावजूद पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं.

आलम यह है कि कई पर्यटकों को Viewing Gallery देखे बिना ही वापस लौटना पड़ रहा है. दिवाली के दिन यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 16 हजार दर्ज की गई थी, जबकि भाई दूज के दिन 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे. इसके बाद शनिवार को 30 हजार से ज्यादा लोग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने पहुंचे.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को 12 नवंबर को रखा जाएगा बंद

सरकार ने घोषणा की है कि 12 नवंबर यानी सोमवार को स्टैच्यू ऑफ यनिटी को मेंटेनेंस के लिए बंद रखा जाएगा. लिहाजा सोमवार को यहां लोग नहीं आएं. वहीं, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ जो टेंट सिटी बनाई गई है, उसमें 250 से भी ज्यादा टेंट हैं, जो पूरी तरह से बुक चल रहे हैं. इसके अलावा आसपास के इलाके के ज्यादातर होटल भी पूरी तरह से बुक हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...