उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET 2018) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया जा सकता है और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए थोड़ा और समय दिया जा सकता है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से यूपीटेट के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अप्लाई करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उम्मीदवार करने में सफल नहीं रहे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी 80 फीसदी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाए हैं और वेबसाइट में आ रही दिक्कतों को लेकर आवेदन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया जा सकता है. हालांकि अभी तक तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. बताया जा रहा है जल्द ही वेबसाइट पर रही दिक्कतों को भी दूर कर दिया जाएगा.
UPTET 2018: शेड्यूल हुआ जारी, जानें- कब से कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हुई थी, आवेदन करने की आखिरी तारीख अभी 4 अक्टूबर है. हालांकि अभी कई उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है. अगर बोर्ड की ओर से आवेदन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया जाता है, तो तारीख को 1 हफ्ते तक बढ़ाया जा सकता है.
टीचर बनना है? यहां निकली 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई
क्या है दिक्कतें
बता दें कि उम्मीदवारों को ओटीपी ना आने, सर्वर काम नहीं करने, फार्म सब्मिट करने में दिक्कत, वापस कोशिश में एप्लीकेशन नाकाम बताने जैसी दिक्कत आ रही हैं.