Skip to main content

UP जीतने के लिए योगी चलाएंगे बाइक, BJP नेता करेंगे पदयात्रा




लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी जीतने का भारतीय जनता पार्टी ने मेगा प्लान बनाया है. संघ और बीजेपी नेताओं के बीच हुए समन्वय बैठक का असर सूबे में दिखने लगा है. पार्टी संगठन और सरकार एक ​साथ जमीन पर उतरकर प्रचार करने की रणनीति बनाई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ बाइक रैली का नेतृत्व करके गांव-गांव 'कमल संदेश पहुंचाएंगे. वहीं, कमजोर मानी जाने वाली संसदीय सीट जिताने की जिम्मेदारी योगी सरकार के दिग्गज मंत्रियों को सौंपा गया है.

बीजेपी 17 नवंबर से प्रदेश की 80 लोकसभाओं क्षेत्रों में कमल संदेश बाइल रैली निकालेंगी. मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और यूपी सरकार के मंत्री बाइक पर सवार होकर रैली में शिरकत करेंगे.

यह बाइक रैली हर जिले में अपने शुभारंभ स्थल से निकल कर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाएगी. सीएम योगी खुद भी बाइक पर बैठकर बीजेपी के इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री भी बाइक चलाएंगे.

दिसंबर में बीजेपी पदयात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी. महात्मा गांधी की जयंती के 150वें वर्ष पर पार्टी द्वारा एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में पद यात्रा का आयोजन करेगी. बीजेपी इस पद यात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा में पार्टी के कम से कम 25-25 कार्यकर्ताओं की 6 अलग-अलग टोलियां बनाकर 150 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे.

इसके अलावा 26 जनवरी को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर में पार्टी कार्यकर्ता दीपक जलाएंगे. यह कार्यक्रम बीजेपी जनवरी में शुरू करेगी.

बीजेपी ने पूरे 3 महीने का कैलेंडर कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए जारी कर दिया है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को भांपकर अब घर घर पहुंचने में जुट गई है. यही वजह है कि चुनाव के पहले अपने कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतारने की रणनीति बनाई है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. रविवार शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात तक चली. लगभग 7 घंटे चली बीजेपी चुनाव समिति की इस मैराथन बैठक में सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों का पैनल बनाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के पैनल पर मुहर लगा दी है. टिकट तय करने के लिए संघ के सर्वे के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे के फीडबैक और रायशुमारी को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सोमवार को भी फिर एक बार प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो सकती है जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेज दिए जाएंगे. नामों के पैनल में कई ऐसी महत्वपूर्ण सीटें हैं जहां से सिर्फ एक ही नाम पर मुहर लगी है और कई सीटों पर एक से ज्यादा नामों का पैनल है. बैठक खत्म करने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल पर चर्चा के चलते बैठक ल...