Skip to main content

राजस्थान में राहुल का वार- अनिल अंबानी की चौकीदारी करते हैं PM मोदी









पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी दल सियासी समर में उतर चुके हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के धौलपुर पहुंचे और चुनाव अभियान की शुरुआत की. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धौलपुर की रैली में कहा कि साढ़े चार साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और राजस्थान में वसुंधरा जी सीएम हैं, लेकिन क्या उन्होंने राज्य के लिए कुछ किया.

जब हमारी केंद्र सरकार थी तो हमने लोगों को मनरेगा दिया, 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया और इसके अलावा राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य की हालत सुधारी थी. मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया.

'सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार में हिंदुस्तान के 15-20 अमीरों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया.

उन्होंने कहा कि इनमें विजय माल्या, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी का नाम शामिल है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं सिर्फ प्रधानमंत्री के दफ्तर में एक बार गया हूं और सिर्फ उनसे किसानों के कर्जमाफी की बात की. मैंने उनके दफ्तर में जाकर कहा कि आप अरबपतियों के प्रधानमंत्री नहीं हो. जब मैंने प्रधानमंत्री से किसान का कर्ज माफ करने की बात कही, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वो चुपचाप मुझे देखते रहे.

'चुनाव से पहले वसुंधरा ने किया ऐलान'

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वसुंधरा जी चुनाव से ठीक पहले कहती हैं कि मैं मुफ्त में बिजली दूंगीं, लेकिन वसुंधरा जी चार साल से क्या कर रही थीं. एक तरफ प्रधानमंत्री किसानों का कर्ज माफ नहीं करती हैं, लेकिन नीरव मोदी-मेहुल चोकसी के साथ इनका भाई-भाई का रिश्ता है. नरेंद्र मोदी, मेहुल चोकसी को भाई बुलाते हैं.

'प्रधानमंत्री अनिल अंबानी के चौकीदार'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जब चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नहीं चौकीदार बनेंगे. लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया था कि वो किसकी चौकीदारी करेंगे, नरेंद्र मोदी आज अनिल अंबानी की चौकीदारी करते हैं. राफेल विमान की डील उन्होंने HAL से छीन कर अनिल अंबानी को दे दी. इस डील में प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार किया है. अनिल अंबानी पर 45000 करोड़ रुपये का कर्ज है.

राहुल बोले कि अनिल अंबानी के पास राफेल विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं था, फ्रांस के साथ हुई डील से 10 दिन पहले ही उनकी कंपनी बनी थी. मोदी सरकार ने फ्रांस को सीधे कहा था कि अगर डील होगी तो अनिल अंबानी की कंपनी के साथ ही होगी. आज प्रधानमंत्री मेरी आंख में आंख नहीं मिला सकते हैं.

'गब्बर सिंह टैक्स से छोटे कारोबारी परेशान'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 'गब्बर सिंह टैक्स' लागू कर छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचाया है. इन्होंने मनरेगा का मजाक उड़ाया, जबकि मनरेगा ने गरीबों की मदद की थी. BJP वालों ने नारा दिया कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' लेकिन यूपी में इनका ही विधायक महिला के साथ बलात्कार करता है और वहां के सीएम उसे बचाते हैं. प्रधानमंत्री ने एक बार भी नहीं कहा कि इसको पार्टी से निकाल दो. राहुल ने कहा कि मैं आपको सच्चा नारा बताता हूं जो है 'बेटी पढ़ाओ, बीजेपी विधायक से बचाओ'.

'ललित मोदी को भी घेरा'

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ललित मोदी का भी नाम लिया और कहा कि ललित मोदी ने वसुंधरा सरकार के साथ मिलकर घोटाला किया है. मैं आपको बता दूं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आ रही है जो गरीबों की सरकार होगी. आज गुजरात में उत्तर प्रदेश, बिहार के लोगों को मार कर भगाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आज जब आप सेल्फी लेते हैं तो चीन में नौकरी मिलती है, मोबाइल पर भी मेड इन चाइना लिखा होता है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि अगर चीन में कोई सेल्फी ले तो उस फोन के पीछे मेड इन धौलपुर लिखा हो. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज रैली में महिलाएं कम दिख रही हैं, मैं चाहता हूं कि महिलाएं भी कांग्रेस के साथ जुड़ें और रैली में उन्हें आगे जगह मिले.

अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने वसुंधरा को घेरा

धौलपुर रैली में अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा के प्रति पूरे राजस्थान में गुस्सा है. पिछली बार जो उन्हें बहुमत मिला उसका उन्होंने ठीक इस्तेमाल नहीं किया, वसुंधरा राजे ने राजस्थान को बर्बाद किया.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...